बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

झारखंड के लोटवा डैम में डूबने से 2 बच्चों की हुई मौत, चार की तलाश जारी, सीएम ने जताया शोक

झारखंड के लोटवा डैम में डूबने से 2 बच्चों की हुई मौत, चार की तलाश जारी, सीएम ने जताया शोक

DESK: झारखंड से बड़ी खबर सामने आ रही है। जहां 6 लड़के डैम में डूब गए हैं। वहीं दो लड़कों का शव बरामद कर लिया गया है जबकि चार बच्चों की तलाश अब भी जारी है। वहीं इस सूचना के बाद परिजनों में कोहराम मच गया है। घटनास्थल पर लोगों की भीड़ जुट गई है। 

दरअसल, मामला हजारीबाग जिले के इचाक थाना क्षेत्र अंतर्गत नेशनल पार्क का है। जहां सालपर्ण जंगल से सटे लोटवा डैम में छह लड़के डूब गए। इसमें से दो लड़कों के शव मिले हैं जबकि चार की तलाश हो रही है। घटना की सूचना मिलते ही इचाक पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और बच्चों की तलाश शुरू कर दी है। दो बाकी बच्चों की तलाशी की जा रही है। 

बताया गया है कि सभी लड़के हजारीबाग शहर से लोटवा डैम घूमने आये थे और डैम में नहाने के लिए उतरे थे। इस दौरान यह हादसा हुआ। सभी लड़के माउंट एग्माउंट स्कूल में 12वीं कक्षा के विद्यार्थी थे। इनमें ओकनी के रजनीश पांडे, सुमित कुमार, मटवारी के मयंक सिंह, दिपूगढा के प्रवीण गोप, पीटीसी चौक के ईशान सिंह और मटवारी गांधी मैदान के शिवसागर हैं।

वहीं इस मामले में सीएम हेमंत सोरेन ने कहा कि हजारीबाग जिले के लोटवा डैम में छह बच्चों के डूबने की दुःखद खबर से मन व्यथित है। जिला प्रशासन द्वारा राहत और बचाव कार्य किया जा रहा है। परमात्मा, हादसे में मरने वाले बच्चों की आत्मा को शांति प्रदान कर शोकाकुल परिवारजनों को दुःख की यह विकट घड़ी सहन करने की शक्ति दे।

Suggested News