बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

'2 नवंबर का राशिफल' जानिए कैसा रहेगा आज के लिए आपका दिन... क्या कहते हैं सितारे...

'2 नवंबर का राशिफल' जानिए कैसा रहेगा आज के लिए आपका दिन... क्या कहते हैं सितारे...

Desk : 2 नवंबर 2020 कार्तिक कृष्ण पक्ष, दिन-सोमवार का दिन आपके लिए कैसा रहेगा । किस राशि वालों के लिए आज का दिन लाभकारी है किन के लिए आज का दिन नुकसान पहुंचाने वाला है क्या कहते हैं आज के दिन के सितारे आइए जानते हैं।
मेष
आज आपकी आध्यात्मिकता की ओर रूझान रहेगा। आपकी लगभग सभी जिम्मेदारियां पूरी होंगी। आप काफी प्रसन्न रहेंगे। आपको कारोबार में लाभ होने की संभावना है। जीवनसाथी के साथ अच्छा सामंजस्य बना रहेगा। किसी कार्य पूरा करने में आलस्य न करें। शत्रु पक्ष आपको नुकसान पहुंचाने की कोशिश कर सकता है। किसी की बातों में न आएं। अनजान लोगों से दूरी बनाकर चलें। छात्रों को लाभ होगा। व्यवसाय अच्छा चलेगा। स्वास्थ्य को लेकर चिंतित हो सकते हैं।
वृषभ
रिश्तेदारों की ओर से कुछ अप्रिय खबर मिल सकती है। यात्रा पर जाना पड़ सकता है। किसी चर्चा के दौरान आप क्रोध में आ सकते हैं। अपनी वाणी पर नियंत्रण रखें। सोचसमझकर खर्च करना चाहिए। आपका बजट प्रभावित होगा। महत्वपूर्ण फैसले लेते समय अच्छी तरह सोच विचार कर लें। नए व्यक्ति से मुलाकात होगी। वाहन चलाते समय सतर्क रहें। आपसे कोई कर्ज लेने आ सकता है। सेहत ठीक रहेगी। आपको परिवार के सदस्यों का सहयोग मिलेगा। कारोबार को आगे बढ़ाने का प्लान बना सकते हैं।
मिथुन
आपका आज किसी से मतभेद होने की आशंका है। विवाद की स्थिति बन सकती है। कानूनी मामले आगे बढ़ेंगे। अचल संपत्ति को लेकर किसी से टकराव संभव है। परेशानी के चलते आप तनावग्रस्त रहेंगे। ज्यादा खर्च होगा। आमदनी स्थिर रहेगी। किसी की बातों में आकर निवेश न करें। नुकसान हो सकता है। आपसे कोई रिश्तेदार मदद मांग सकता है। दफ्तर में जिम्मेदारी ज्यादा रहेगी। यात्रा को टाल दें। मित्र से चर्चा करते समय नई जानकारी हासिल होगी। युवाओं का कैरियर आगे बढ़ेगा। स्वास्थ्य आपको चिंतित कर सकता है।
कर्क
आज आप काफी शांत रहेंगे। एकांतवास में जा सकते हैं। धर्मस्थल आपको प्रभावित करेगा। प्रभु की आराधना की इच्छा बढ़ेगी। कारोबार में अच्छा लाभ होने की संभावना है। आप मानसिक रूप से खुद को तनावमुक्त महसूस करेंगे। आपकी दिक्कतें दूर होंगी। छात्रों की समस्याएं दूर होंगी। किसी का साथ आपको अच्छा लगेगा। स्वास्थ्य ठीक रहेगा। परिवार के बुजुर्गों के साथ कहीं घूमने जा सकते हैं। आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। आपका व्यवहार लोगों को प्रभावित करेगा। सामाजिक रूप से सराहना होगी।
सिंह
आज आपका दिन सकारात्मक रहेगा। आप काफी खुश रहेंगे। संतान पक्ष को सफलता मिलेगी। आपके कारोबार में उन्नति होगी। नई योजनाओं पर काम कर सकते हैं। किसी की बातों में आकर अपने संकल्प से पीछे न हटें। कार्यक्षेत्र की बाधाएं दूर होंगी। किस्मत का साथ मिलेगा। विरोधियों पर आप हावी रहेंगे। परिवार के लोगों के सहयोग से आपकी दिक्कतें दूर होंगी। विवाहित लोग आज किसी रिश्तेदार के यहां जा सकते हैं। आपको धन लाभ होगा। कैरियर संबंधी कार्य पूरे होंगे। छात्र खुश रहेंगे।
कन्या
कुछ लोगों के साथ आपका मतभेद या मनमुटाव हो सकता है। किसी स्वास्थ्य संबंधी समस्या से निजात मिलेगी। आज आपका मन प्रसन्न रहेगा। आर्थिक स्थिति पहले से अच्छी होगी। आपको कुछ नई कारोबारी योजनाओं की जानकारी मिलेगी। संतान के कार्यों से खुशी मिलेगी। किसी कानूनी मामले में आज कोई आपकी मदद कर सकता है।
तुला
आपकी कारोबार की स्थिति  मजबूत होगी। धन लाभ हो सकता है। आज आपके सोचे हुए काम समय पर पूरे हो सकते हैं। कारोबार से जुड़े लोगों को अनायास ही लाभ हो सकता है। कौशल में बढ़ोतरी होगी।  छात्रों को काफी ज्यादा मेहनत करने की आवश्यकता है। अपने अतीत और रिश्तों को लेकर गंभीरता से मनन करें। जीवनसाथी के साथ बाहर घूमने के लिए जाएं।
वृश्चिक
  पारिवारिक एवं सामाजिक संबंध बेहतर होंगें। आपको किस्मत का पूरा सहयोग मिल सकता है। आर्थिक लाभ प्राप्त करने के लिए दिन शुभ है। आपको उधार दिए हुए पैसे वापस मिलने के योग बन रहे हैं।  आपके नए मित्र बनेंगे। आपको अपनी वाणी पर संयम रखने की जरूरत है। सोच विचार कर किसी भी काम की शुरूआत करें। सेहत बिगड़ सकती है।
धनु
आज युवाओं को सफलता मिलेगी। बेवजह व्यय पर नियंत्रण होने से आपके संचय धन में वृद्धि होगी। आज आपका दिन अच्छे से बीतेगा। भाग्य का साथ मिलेगा। व्यापारियों को लाभ होने की संभावना है। इससे आर्थिक पक्ष मजबूत रहेगा।  अपने पार्टनरों के साथ मिलकर आज नई योजना बना  पाएंगे। किसी भी बात का अपने स्वभाव चिड़चिड़ापन ना आने दें। परिवार के लोग सहयोग करेंगे।
मकर
आमदनी के नये क्षेत्र मिल सकते हैं। इससे भविष्य में आपकी आर्थिक स्थिति  बेहतर होगी। आज आपको मेहनत का फल मिलेगा। पुरानी योजना फलीभूत होगी।  समाज में आपकी प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। रूका हुआ धन मिल सकता है। संतान पक्ष से कोई अच्छी खबर मिलेगी। परिवारजनों के साथ नियंत्रित व्यवहार रखें। सेहत ठीक रहेगी।
कुंभ
आज आपकी किस्मत में सकारात्मक फेरबदल के योग हैं। परिजनों के साथ खुशहाल समय बीतेगा। स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। मन चिंतारहित होगा। स्थायी संपत्ति में वृद्धि होगी। रोजगार के अवसर मिलेंगे। अचानक धन लाभ होने के योग बन रहें हैं। पारिवारिक जिम्मेदारियों को पूरा करने में सफल होंगे। वाहन चलाते समय सतर्क रहें। आलस्य न करें। किसी कार्य को न टालें।
मीन
आज का दिन कुछ तनावभरा रहेगा। कुछ मामलों में छोटे विवाद भी हो सकते हैं। आज आपको भाग्य का साथ मिलेगा। बच्चों की जरूरतों को पूरा करें। आर्थिक दृष्टिकोण से आपके लिए समय काफी बेहतर परिणाम देने वाला रहेगा। आज सोच-समझकर ही बोलें। सामाजिक नजरिए से मान-सम्मान में बढ़ोतरी होगी। कार्य क्षेत्र में बेहतर मिल सकता है। पदोन्नति की संभावना है।

Suggested News