बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

नवादा प्रधान डाकघर में 2.5 करोड़ का गबन, 2 पर FIR, खंजाची और डाकपाल सस्पेंड

नवादा प्रधान डाकघर में 2.5 करोड़ का गबन, 2 पर FIR, खंजाची और डाकपाल सस्पेंड

NAWADA : जिले से एक बड़ी खबर सामने आई है। जहां प्रधान डाकघर में तकरीबन ढाई करोड़ों रुपये का गबन हुआ है। इस मामले में खजांची अंबिका चौधरी व   प्रधान डाकपाल कपिल देव यादव के खिलाफ गुरुवार को नगर थाना में प्राथमिकी दर्ज कराई गई है। वहीं विभाग स्तर पर शुरू हुई जांच में आरोप की पुष्टि होने के बाद ही 2 दिन पूर्व डाकपाल और खजांची को निलंबित कर दिया गया था।

डाक उपाधीक्षक नवीन कुमार ने प्राथमिकी दर्ज कराई है। जिसके बाद नगर थाना व बुंदेलखंड थाना की पुलिस अंबिका चौधरी के पार नवादा डोगरा पर मोहल्ला स्थित घर पर छापामारी की, लेकिन आरोपित पूरे परिवार के साथ फरार पाया गया। फिलहाल पुलिस ने घर को सील कर दिया है। 

बताया जाता है कि स्टेट बैंक मुख्य शाखा के प्रधान डाकघर का खाता से संचालित होता था। बैंक से जो भी रुपया डाकघर उपलब्ध कराया जाता था उसको सही तरीका से क्रेडिट नहीं किया जाता था। जनवरी माह में यह मामला सामने आया था।  जिसके बाद डाक उपाधीक्षक के नेत्रों में जांच कमेटी गठन किया गया था। जांच में करीब डेढ़ करोड़ रूपया की हेराफेरी मिली जिसके बाद नगर थाना में प्राथमिकी दर्ज किया गया।

बताया जा रहा है कि डाक विभाग के द्वारा इस मामले की जांच सही तरीके से अभी भी पूरा नहीं की गई है। इस मामले में कई बड़े अधिकारी के शामिल होने की संभावना है। 

थाना अध्यक्ष जितेंद्र कुमार ने बताया है कि प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है जिसके बाद आरोपी की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है। 

अमन सिन्हा की रिपोर्ट

Suggested News