बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

'29 अक्टूबर राशिफल' जानिए आज कैसा रहेगा आपका दिन ...क्या कहते है सितारे...

'29 अक्टूबर राशिफल' जानिए आज कैसा रहेगा आपका दिन ...क्या कहते है सितारे...

DESK : 29 अक्टूबर 2020 आश्विन शुक्ल पक्ष, दिन-गुरुवार आपके लिए कैसा रहेगा । किस राशि वालों के लिए आज का दिन लाभकारी है किन के लिए आज का दिन नुकसान पहुंचाने वाला है क्या कहते हैं आज के दिन के सितारे आइए जानते हैं।

मेष

आज युवाओं को कैरियर से जुड़ी शुभ सूचना मिल सकती है। व्यवसायियों को आज अच्छा खासा लाभ होने की संभावना है।  पुराने मित्रों से मुलाकात होगी। दिन बेहद खुशनुमा साबित होगा। आज परिवार के लोगों के साथ घूमने जा सकते है। किसी की बात से कुछ परेशानी हो सकती है। तनाव लेने से बचें। आज जीवनसाथी का भरपूर सहयोग रहेगा। छात्रों को आज ज्यादा मेहनत करनी होगी। नई जानकारी मिलेगी। स्वास्थ्य को लेकर कुछ दिक्कत आ सकती है।

वृषभ

आज आप काफी व्यस्त रहेंगे। दाम्पत्य जीवन सुखी रहेगा। किसी रिश्तेदार से विवाद होने की आशंका है। शत्रुओं से आज आप सावधान रहें। आपको नुकसान पहुंचाने की कोशिश कर सकते हैं। किसी मित्र से खुशखबरी मिलेगी। व्यवसाय में उन्नति होगी। यात्रा पर जा सकते हैं। दफ्तर का माहौल आपके लिए ठीक नहीं रहेगा। सामाजिक जिम्मेदारी मिल सकती है। जोखिम लेने से बचें। किसी से बातचीत के दौरान सतर्क रहें। आर्थिक स्थिति ठीक रहेगी।

मिथुन

आज आपको धन के लेनदेन के समय काफी सतर्क रहना होगा। निवेश के प्रस्ताव मिलेंगे। अचल संपत्ति खरीदने का प्लान बना सकते हैं, लेकिन फिलहाल दस्तावेजों को अच्छी तरह से पढ़ लें। कर्ज की रकम वापस मिलने की उम्मीद है। महिला वर्ग से लाभ होगा। आज आप अपने किसी रिश्तेदार के यहां कार्यक्रम में शामिल हो सकते हैं। मन प्रसन्न रहेगा। संतान पक्ष से शुभ सूचना मिलेगी। युवाओं की समस्या का हल निकलेगा। बुजुर्गों काे  सेहत से जुड़ी परेशानी हो सकती है।

कर्क

आज का दिन सामान्य रूप से बीतेगा। नौकरीपेशा लोगों को स्थानांतरण संबंधी जानकारी मिल सकती है। आफिस का माहौल  ठीक रहेगा। किसी की बातों  में आकर विवाद न करें। तनाव बढ़ सकता है। बोलचाल के दौरान अनर्गल शब्दों का उपयोग न करें। परिवार का माहौल आज कुछ तनावभरा रहेगा। निवेश के प्रस्ताव को फिलहाल टाल दें। व्यवसाय से जुड़े कार्यों को लेकर यात्रा पर जा सकते हैं। अनजान लोगों से दूरी बनाकर चलें। जोखिम से जुड़े कार्यों के दौरान सावधान रहें।

सिंह

आज समाज में आपकी सराहना होगी। आज आपको लगभग सभी कार्यों में कामयाबी मिलेगी। आज का दिन आपके लिए बेहतर साबित होगा। धार्मिक कार्यों में आज आपका समय बीतेगा। परिवार के लोगों का साथ मिलेगा। विवाहित आज खुश रहेंगे। सेहत में उतार-चढ़ाव बना रहेगा। कैरियर से जुड़ी परेशानी का हल निकलेगा। किसी भी कार्य को पूरी ईमानदारी से पूरा करें। व्यवसाय में लाभ होगा। उधार देते समय अच्छी तरह सोच विचार कर लें। बच्चों के साथ समय  बिताएं।

कन्या

आज का दिन काफी दिक्कत भरा साबित हो सकता है। परिवार के किसी सदस्य की तबियत बिगड़ने से चिंता बढ़ेगी। अचानक नया खर्च सामने आने से आपका बजट प्रभावित होगा। कर्ज की रकम फिलहाल वापस नहीं मिलेगी। कारोबार की स्थिति ठीक रहेगी। यात्रा पर जा सकते हैं। वाहन सावधानी से चलाएं। फील्ड में काम करने वालों को आज नया अवसर मिल सकता है। छात्रों को आज लाभ होगा, पढ़ाई में मन लगेगा। तनाव से दूर रहें। व्यवहार में क्रोध और चिड़चिड़ेपन की अधिकता रहेगी।

तुला

आज आपका दिन मिलाजुला रहेगा। दाम्पत्य जीवन सुखी रहेगा। संतान पक्ष से नई जानकारी मिलेगी। कारोबार में उतार चढ़ाव बना रहेगा। सेहत ठीक रहेगी। आपको नई जिम्मेदारी मिल सकती है। नौकरीपेशा लोगों के साथ दफ्तर में आज विवाद हो सकता है। गुस्से पर नियंत्रण रखें। वाणी पर संयम रखना होगा। आपके लगभग सभी कार्य पूरे होंगे। नए काम से लाभ होगा। धन लाभ होने की संभावना है। धार्मिक कार्यों में शामिल हो सकते हैं। बुजुर्गों को सेहत संबंधी परेशानी हो सकती है।

वृश्चिक

नया काम शुरू करने से पहले अपने परिवार के लोगों की सहमति और सहयोग जरूर लें। विरोधी आज नुकसान पहुंचा सकते हैं। आपके कुछ काम आज पूरे नहीं हो पाएंगे। सामाजिक स्थिति मजबूत होगी। कारोबार में गति आएगी। वित्तीय लेनदेन करते समय सावधान रहें। किसी की बात से आपका मन दुखी हो सकता है। तनाव को टालें। नए लोगों से मुलाकात होगी। आप दिनचर्या  में परिवर्तन ला सकते हैं। आपके अनुभव का दूसरे लोगों को लाभ मिलेगा। धन लाभ होने की संभावना है।

धनु

आज कारोबार को लेकर यात्रा पर जा सकते हैं। आप अपने काम को आगे बढ़ाने के लिए नया प्लान तैयार कर सकते हैं। आज आप सकारात्मक महसूस करेंगे। आमदनी के नए स्रोत मिलेंगे। पुराने मित्रों से मुलाकात होगी। परिवार के लोगों का साथ रहेगा। आपकी मदद से कई लोगों के कार्य पूरे होंगे। आपकी सराहना होगा। जरूरतमंदों की मदद  करें। जीवनसाथी का भरपूर सहयोग मिलेगा। दफ्तर का माहौल आपके पक्ष में रहेगा। अफसर आपसे प्रसन्न रहेंगे। आज तनावरहित महसूस करेंगे।

मकर

आज आपकाे खुशखबरी मिल सकती है। आप परिवार के लोगों के साथ घूमने जा सकते हैं। किसी पुरानी दिक्कत से आज आपको निजात मिल सकेगी। पूर्व में किए गए निवेश से लाभ होगा। आप नया काम शुरू कर सकते हैं। अचल संपत्ति खरीदने पर विचार करेंगे। विवाहित आज काफी खुश रहेंगे।  आज का दिन अच्छा बीतेगा। किसी रिश्तेदार से शुभ सूचना मिल सकती है। स्वास्थ्य ठीक रहेगा। बाहर के खानपान से बचें। आज ज्यादा खर्च हो सकता है।

कुंभ

 आज आपको आर्थिक लाभ होने की संभावना है। आज आप सकारात्मक रहेंगे। छात्रों को ज्यादा मेहनत करनी होगी। कारोबार की स्थिति सामान्य रहेगी। अचानक किसी मित्र से मुलाकात हो सकती है। बातचीत के दौरान संयम रखें। निजी बातें किसी से शेयर न करें। महिला वर्ग को लाभ होगा। विरोधी शांत रहेंगे। जोखिम से जुड़े कार्यों को न करें। वाहन चलाते समय सावधान रहें। घर से बाहर जा रहे हैं तो बुजुर्गों का आशीर्वाद जरूर लें। अपने ईष्ट देव को प्रणाम करें। 

मीन

आज आपका दिन परेशानियों में बीत सकता है। आज खर्च ज्यादा होगा। दिनभर व्यस्तता रहेगी। थकान महसूस कर सकते हैं। अपनी आर्थिक दिक्कतों को दूर करने के लिए कर्ज लेने की नौबत आ सकती है। रिश्तेदारों की ओर से कुछ अप्रिय सूचना मिल सकती है। दूसरे शहर जाना पड़ सकता है। परिवार के लोग का सहयोग रहेगा। जीवनसाथी से कुछ मतभेद हो सकता है। छात्रों की दिक्कत बनी रहेगी। कारोबार सामान्य रहेगा। सेहत ठीक रहेगी। विरोधी सक्रिय हो सकते हैं।

Suggested News