बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

औरंगाबाद पुलिस की बड़ी कार्रवाई, शराब तस्करी के मामले में भाजपा नेता का भाई सहित 3 को किया गिरफ्तार

औरंगाबाद पुलिस की बड़ी कार्रवाई, शराब तस्करी के मामले में भाजपा नेता का भाई सहित 3 को किया गिरफ्तार

AURANGABAD : औरंगाबाद के बहुचर्चित भाजपा नेता बिनोद सिंह के सगे भाई तथा मदनपुर के निर्मला क्लिनिक के संचालक राजेश कुमार सिंह को आज मदनपुर पुलिस ने 1575 लीटर स्प्रिट के साथ  3 शराब तस्कर को गिरफ्तार किया है। साथ ही शराब लदा एक पिकअप भेन तथा i 20  कार को भी जब्त किया है। सूत्रों के हवाले से बताया जा रहा है कि सांसद प्रतिनिधि मंडन विगहा निवासी बिनोद सिंह के सगे भाई राजेश सिंह उर्फ गुड्डू सिंह जो मदनपुर ठीक थाने के सामने निर्मला क्लिनिक का संचालक भी बताये जा रहे है। 

इनके द्वारा क्लिनिक की आड़ में शराब की कारोबार लम्बे समय से धड़ले से किया जा रहा था। थाने के पास क्लिनिक होने के कारण मदनपुर पुलिस से भी अच्छा था। थाने के पास क्लिनिक होने के कारण मदनपुर पुलिस की हर गतिविधि पर इनकी पैनी नजर होती थी। सूत्रों की माने तो राजेश सिंह भाभी एवं भाजपा नेता बिनोद सिंह की पत्नी जो मदनपुर प्रखंड के पिरथु पंचायत से मुखिया पद से अपनी नामंकन की है। वोटरों को लुभाने तथा परोसने के लिये यह शराब की बड़ी खेप जा रही थी। जिसकी भनक गुप्त सूत्रों से मदनपुर थाने को लग गया। जिसके उपरांत मदनपुर थाना की पुलिस ने बिना समय गंवाए सघन वाहन जाँच अभियान चलाना शुरू कर दिया। 

जिसमें मिठाईया मोड़ के पास  पिकअप भेन तथा एक कार को धर दबोचा है। दोनों वाहनों से 1575 लीटर स्प्रिट बरामद किया गया  है। जिसमे तीन शराब तस्कर भी गिरफ्तार हुये है। राजेश सिंह तथा तेतरिया निवासी शराब माफिया पंचम सिंह का लड़का रोहित कुमार एवं झारखंड निवासी रेहान खान को हिरासत में लिया गया है। बताया जा रहा है की तेतरिया ग्राम के बहुचर्चित शराब कारोबार पंचम सिंह अभी भी न्यायिक हिरासत में है। अगर सूत्रों को माने तो इस कारोबार में कई सफेदपोश चेहरा भी संलिप्त है।

औरंगाबाद से दीनानाथ मौआर की रिपोर्ट 

Suggested News