बांका में नहाने के दौरान तालाब में डूबने से 3 बच्चों की हुई मौत, परिजनों में मचा कोहराम

बांका में नहाने के दौरान तालाब में डूबने से 3 बच्चों की हुई

BANKA : जिले के बाराहाट थाना क्षेत्र के वभनगांवा गांव में गुरुवार को एक दर्दनाक हादसा हो गया। तीन मासूम बच्चों की तालाब में डूबने से मौत हो गई। तीनों चोरी छुपे घर से नहाने के लिए तालाब पहुंचे थे और नहाने के क्रम में गहरे पानी में जाने से डूब गए। तालाब के किनारे पड़े कपड़ों को देखकर ग्रामीणों ने पानी में देखा तो पानी में शव तैरता नजर आए। पूरे गांव में मातम पसरा हुआ है।

बताया जाता है कि डोली कुमारी(7) पिता वकील मंडल, किरण कुमारी (8) पिता वकील मंडल और बेबी कुमारी (9) पिता संजय मंडल गुरुवार की दोपहर नहाने के इरादे से तालाब में उतरे थे। आशंका जताई जा रही है कि नहाते समय तीनों गहरे पानी में  चले गए और डूब गए। तालाब की किनारे कपड़े पड़े देखकर लोगों को आशंका हुई, तो उन्होंने पानी में देखा तो सन्न रह गए। 

उन्होंने परिजनो को इसकी सूचना दी। इसके बाद परिजन मौके पर तालाब के पास पहुंचे। स्थानीय लोगों की मदद से उनको बाहर निकाला गया। तीनों बच्ची की घटना स्थल पर ही मौत हो गई थी। 

Nsmch
NIHER

इस घटना से गांव में मातम पसरा है। जानकारी मिलने के बाद पुलिस भी वहां पहुंची। पुलिस घटना की जांच कर रही है। साथ ही शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए बांका सदर अस्पताल भेज दिया।

बांका से चन्द्रशेखर कुमार भगत की रिपोर्ट