MOTIHARI : आंध्र प्रदेश के अनंतपुर कादरी में मजदूरी करने गए बिहार के 10 मजदूरों में से तीन की सड़क दुर्घटना में घटनास्थल पर मौत हो गयी। वही सात मजदूर गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। सभी मजदूर रामगढ़वा थाना क्षेत्र के त्रिवेणी गांव के रहने वाले बताये जा रहे हैं। घटना की सूचना मिलते ही त्रिवेणी गांव में अफरा तफरी का माहौल हो गया। वहीँ पीड़ित परिवारों के बीच कोहराम मच गया।
हालाँकि आधिकारिक रूप से 3 लोगों के ही मौत की खबर आई है। लेकिन बताया जा रहा है कि इसमें मरने वालों की संख्या बढ़ सकती है। मजदूरों के परिजनों ने बताया कि उनके गांव के ही लेबर ठेकेदार ही इन लोगों को मजदूरी करने के लिए अनंतपुर ले गया था। पिकअप पर लोग सवार थे। जिसके दुर्घटनाग्रस्त होने से इन लोगों की मौत हुई है।
मृतकों के शव को लाने के लिए प्रयास किया जा रहा है। वह लोग इस कार्य में ठेकेदार जूना यादव और जिस कंपनी में मजदूर काम करते थे। उसके मालिक पर दबाव बना रहे हैं। ताकि इनका शव घर आ सके। घटना की सूचना पर पूर्वी चम्पारण के डीएम ने संज्ञान लिया है। वही श्रम अधीक्षक ने मामले पर संज्ञान लेते हुए सभी मृतक के आश्रितों को सरकार की तरफ से मुआवजा देने की बात कही है।
मोतिहारी से हिमांशु की रिपोर्ट