बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

राजद के एमएलसी उम्मीदवार शम्भू सिंह के 4 बॉडीगार्ड गिरफ्तार, जानिए क्या है पूरा मामला

राजद के एमएलसी उम्मीदवार शम्भू सिंह के 4 बॉडीगार्ड गिरफ्तार, जानिए क्या है पूरा मामला

MUZAFFARPUR : मुजफ्फरपुर जिले में एमएलसी चुनाव की रणभेरी बजते ही  तूफान मच गया हुआ है। मुख्य प्रतिद्वंद्वियों के बीच एक तरफ जहां धमासान जारी है। वहीं दूसरी तरफ राजनीतिक व शक्ति प्रदर्शन भी चरम पर है। चुकी मुजफ्फरपुर दिनेश सिंह के प्रभाव वाला इलाका माना जाता है और वह सत्तारूढ़ दल से भी आते हैं। इस कारण से दिनेश सिंह के राजनीतिक कद का प्रभाव है। 

वही राजद के प्रत्याशी शम्भू सिंह भी किसी परिचय के मोहताज नहीं है। शंभू सिंह के नॉमिनेशन वाले दिन तेजस्वी यादव ने मुजफ्फरपुर में आकर शंभू सिंह के राजनीतिक कद को भी बढ़ा दिया है। 

इस बीच शंभू सिंह के चार निजी सुरक्षा गार्ड को मुजफ्फरपुर पुलिस के द्वारा आचार संहिता उल्लंघन के नाम पर गिरफ्तार कर लिया गया है। हालाँकि लोग इसमें किसी राजनीतिक साजिश की संभावना जता रहे हैं। फिलहाल मुजफ्फरपुर जिले के अहियापुर थाना पुलिस के द्वारा शंभू सिंह के चार निजी सुरक्षा गार्ड को आदर्श आचार संहिता उल्लंघन के मामले में गिरफ्तार कर लिया गया है। एसपी जयंत कांत ने इसकी पुष्टि की है।

मुजफ्फरपुर से गोविन्द की रिपोर्ट 

Suggested News