बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

कैमूर में आकाशीय बिजली की चपेट में आने से महिला सहित 4 लोगों की हुई मौत, परिजनों में मचा कोहराम

कैमूर में आकाशीय बिजली की चपेट में आने से महिला सहित 4 लोगों की हुई मौत, परिजनों में मचा कोहराम

KAIMUR : जिले में आज आकाशीय बिजली गिरने से महिला सहित 4 लोगों की मौत हो गयी है। यह घटना जिले के रामगढ़ थाना क्षेत्र के सिसौड़ा गांव, सोनहन थाना क्षेत्र के महुअत गांव व चैनपुर थाना क्षेत्र के परसिया गांव, भभुआ थाना क्षेत्र के रामपुर गांव में सोमवार को हुई। पुलिस द्वारा शव को भभुआ सदर अस्पताल में ले जाकर पोस्टमार्टम कराया गया। पहली घटना, रामगढ़ थाना क्षेत्र के सिसौड़ा गांव की है, जहाँ आकाशीय बिजली गिरने से एक युवक की मौत हो गयी। मृतक की पहचान सिसौड़ा गांव के मैनेजर कुशवाहा के 25 वर्षीय पुत्र चंदन कुमार के रुप में हुई है। जो खेत में काम करने गया था। इसी बीच सोमवार की दोपहर आकाशीय बिजली गिरने से युवक की मौत हो गयी। 


वही दूसरी घटना चैनपुर थाना क्षेत्र के परसिया गांव की है। जहां घर से बाहर गांव के बाहर गयी महिला के ऊपर आकाशीय बिजली गिरने से मौत हो गयी। मृतक महिला बेचू बिंद की 42 वर्षीय पत्नी लालती देवी बतायी जाती है। तीसरी घटना भभुआ प्रखंड के सोनहन थाना क्षेत्र के महुअत गांव के सिवाना में खेत में काम करने के दौरान युवक की मौत हो गयी। मृतक युवक मोहन पासवान का 35 वर्षीय पुत्र मंटू पासवान बताया जाता है। चौथी घटना, भभुआ थाना क्षेत्र के रामपुर गांव के सिवाना में आकाशीय बिजली गिरने से एक युवक की मौत हो गयी। मृतक की पहचान रामपुर गांव के बृजलाल कुशवाहा के पुत्र संतोष कुशवाहा के रूप में की गयी है। जो सोमवार की शाम खेत में धान की रोपनी के लिए धान का बिचड़ा निकाल रहा था। इसी बीच आकाशीय बिजली गिरने से मौत हो गयी। 

घटना के बाद चारों गांव में कोहराम मच गया और परिजनों का रोरोकर बुरा हाल हो गया है। वही चार थाने की पुलिस द्वारा तीन युवक व एक महिला सहित कुल 4 लोगो के शव का भभुआ सदर अस्पताल में भेज कर पोस्टमार्टम कराया गया। इसके बाद परिजनों को शव सौंप दिया गया। पुलिस प्रशासन द्वारा बताया जाता है कि आपदा विभाग के तहत आकाशीय बिजली गिरने से मौत होने पर मृतक के आश्रित परिवार को 4 लाख का रुपये का मुआवजा मिलने का प्रावधान है। 

पोस्टमार्टम के दौरान पहुँचे भभुआ जिला परिषद सदस्य विकास सिंह उर्फ लल्लू पटेल ने जिला प्रशासन से मांग किया कि मृतक के आश्रितों को आपदा विभाग के तहत जो भी मुआवजा हो उसे तत्काल दिलाया जाए।

कैमूर से देवब्रत की रिपोर्ट 

Suggested News