बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

47 साल बाद बना है मंगल का राशि परिवर्तन का दुर्लभ योग, जानिए अपना शुभ-अशुभ

47 साल बाद बना है मंगल का राशि परिवर्तन का दुर्लभ योग, जानिए अपना शुभ-अशुभ

NEWS4NATION DESK : 2 मई से मंगल राशि बदल गया है। अब अगले 6 महीने तक ये ग्रह अपनी उच्च राशि मकर में रहेगा। उज्जैन के ज्योतिषाचार्यो के अनुसार 47 साल बाद ऐसा संयोग बना है जब मंगल अपनी उच्च राशि में 6 महीने तक रहेगा। सामान्यत: ये ग्रह 1 राशि में लगभग 57 दिन तक रहता है लेकिन अब ये 188 दिनों तक मकर राशि में राहु के साथ रहेगा। इन 6 महीनों में 63 दिन तक मंगल वक्री रहेगा यानि टेढ़ी चाल से चलेगा। मंगल के इस राशि परिवर्तन से अंगारक योग और शनि-मंगल का द्विर्द्वादश योग बनेगा।

ज्योतिषशास्त्र के अनुसार राहु-मंगल के योग को ज्योतिष में एक विध्वंसकारी और नकारात्मक योग माना गया है। मंगल और राहु दोनों ही क्रोधी प्रवृति और उठा पटक कराने वाले ग्रह हैं, मंगल को दुर्घटना, एक्सीडेंट्स, वाद विवाद, क्रोध, अनबन, अग्निदुर्घटना करवाने वाला ग्रह माना गया है तथा राहु आकस्मिकता, आकस्मिक घटनाएं, षड़यंत्र, मतिभ्रम करवाता है इसलिए राहु और मंगल का योग बनने पर उथल-पुथल, वाद-विवाद और दुर्घटनाएं होती हैं।

अगले 6 महीनों में क्या-क्या होगा इस अशुभ योग की वजह से -

ज्योतिष के अनुसार 2 मई से 6 नवंबर तक मकर राशि में राहु और मंगल का योग बनने से इन दिनों में सड़क दुर्घटना, अग्नि दुर्घटना, वाद विवाद, बहस, मतभेद और अनबन में वृद्धि होगी। वातावरण में गर्मी बढ़ेगी। आम लोगों के व्यवहार में गुस्सा और चिढ़चिढ़ाहट बढ़ेगी। इन 6 महीनों में असमसजिक तत्वों द्वारा अशांति उत्पन्न की जा सकती है और आतंकवादी घटना होने के योग बन रहे हैं। इसलिए इन दिनों में सावधान रहना होगा।

क्या करें -

अपने व्यवहार पर नियंत्रण रखें। बहस न करें और विवादों से बचें, वाहन चलाते समय विशेष सावधानी रखें, विरोधियों के प्रति सचेत रहें, प्रॉपर्टी आदि की खरीददारी या लेनदेन में ख़ास सावधानी रखें और विशेष रूप से अपने गुस्से पर नियंत्रण रखें।

Suggested News