बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

यह क्या हो रहा है बेगूसराय में, पांच घंटे में दिनदहाड़े दो युवकों को मारी गोली, कहां है जिले की पुलिस

यह क्या हो रहा है बेगूसराय में, पांच घंटे में दिनदहाड़े दो युवकों को मारी गोली, कहां है जिले की पुलिस

बेगूसराय। शहर  के अपराधियों ने अपनी वादशाहत क़ायम रखते हुए एक बार फिर गोलीबारी की घटना को अंजाम दिया। जहां 15 वर्षीय छात्र को गोली मार जख्मी कर पुलिस को खुली चुनौती दे डाली है। परिजनों ने घायल को इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया जहां पीड़ित छात्र अस्पताल की वेड पर दर्द से छटपटाने को विवश हैं। शनिवार को पांच घंटे में यह दूसरी घटना है। इससे पहले सुबह भी दुकान खोलने पहुंचे युवक को बदमाशों ने गोली मारकर घायल कर दिया था

घटना सहायक थाना मंझौल क्षेत्र के नित्यानंद चौक के निकट की है।घायल की पहचान उक्त थाना क्षेत्र के वार्ड संख्या 14, पंचायत 3 निवासी खिदो चौधरी का लगभग 15 वर्षीय पुत्र राजू कुमार के रूप में की गई है। जख्मी के रिश्तेदार ने बताया कि वह अपने घर में खाना खा रहा था उसी दौरान कुछ मित्रों ने उसे घर से बुलाकर परीक्षा देने के नाम पर बाहर ले गया और उसे गोली मारकर घायल कर दिया। घटना की सूचना मिलते ही थाने के पुलिस गोली से घायल छात्र को इलाज के लिए बेगूसराय भेज मामले की जांच में जुट गई है। वहीं पुलिस का कहना है छात्र कोचिंग जा रहा था, इसी दौरान किसी ने उसे गोली मार दी है। फिलहाल युवक से पूछताछ के बाद ही कुछ स्पष्ट किया जा सकता है।

सुबह भी हुई थी गोलीबारी

शनिवार को गोलीबारी यह दूसरी घटना है। इससे पहले सुबह नगर निगम चौक के पास बदमाशों ने एक युवक पर तब गोलियों की बारिश कर दी थी, जब वह सुबह दुकान खोलने के लिए पहुंचा था। घायल का नाम अनिकेत बताया गया है फिलहाल युवक की हालत चिंताजनक बताई जा रही है। यह घटना नगर थाना से कुछ ही दूरी पर अपराधियों के द्वारा घटना को अंजाम दिया गया।

कहां है बेगूसराय की पुलिस

कुछ घंटों में दो बड़ी घटनाओं को लेकर अब यहां की पुलिस पर सवाल उठने लगे हैं। लोगों का कहना है कि अपराधियों में पुलिस का खौफ बिल्कुल खत्म हो गया है। पहले अपराधी कभी कभार वारदात को अंजाम देते थे, अब दिनदहाड़े लूटपाट, हत्या की घटनाएं होने लगी हैं। लोगों का सवाल है कि आखिरकार जिले की पुलिस कहां है।

Suggested News