बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

पटना में ट्रक और ई रिक्शा के टक्कर में 6 लोगों की हुई मौत, भाजपा के राष्ट्रीय मंत्री ने जताया शोक, सीएम से की यह मांग

पटना में ट्रक और ई रिक्शा के टक्कर में 6 लोगों की हुई मौत, भाजपा के राष्ट्रीय मंत्री ने जताया शोक, सीएम से की यह मांग

PATNA: पटना-मोकामा स्टेट हाइवे पर बख्तियारपुर में शुक्रवार को एक मिनी ट्रक ने सामने से आ रहे दो ई रिक्शा को जोरदार टक्कर मारा। इसमें 6 लोगों की मौत हो गई। हादसा बखितयारपुर थाना के तहत मोगलपुरा के पास हुआ। बताया जा रहा कि तेज रफ्तार ट्रक ने अनियंत्रित होकर दो ई रिक्शा को टक्कर मार दी। इस घटना में 6 लोगों की मौत हो गई है। वहीं चार लोग गंभीर रुप से घायल हैं। इस घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया है।  आनन-फानन में स्थानीय पुलिस ने घायलों को सीएचसी बख्तियारपुर में इलाज के लिए भर्ती कराया है।  

 बता दें कि, मौके पर पहुंची स्थानीय पुलिस ने शवों को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। इसके साथ ही, घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया।  बताया जा रहा है कि सभी घायलों की स्थिति गंभीर है। वहीं 6 लोगों की मौत के बाद इलाके में सनसनी फैली हुई है। वहीं घायलों का इलाज चल रहा है। 

वहीं इस घटना को लेकर भाजपा के राष्ट्रीय मंत्री ऋतुराज सिन्हा ने  6 लोगों की मौत पर गहरी शोक संवेदना व्यक्त की है। सिन्हा ने इस घटना को काफी दुखद बताया। ऋतुराज ने शोक संतप्त परिवारों को दुख की इस घड़ी में धैर्य धारण करने की शक्ति प्रदान करने की ईश्वर से प्रार्थना की है। उन्होंने बिहार के मुख्यमंत्री से आग्रह किया है कि इस सड़क हादसे में घायल लोगों के समुचित इलाज की व्यवस्था यथाशीर्घ की जाए।

वहीं मामले की जानकारी देते हुए स्थानीय थाना प्रभारी ने बताया कि लखनपुरा में एक ट्रक ने अनियंत्रित होकर दो ई रिक्शा को टक्कर मार दी है। इसके बाद पेड़ से जाकर टकरा गया है। घटना की जानकारी मिलते ही, पुलिस की टीम मौके पर पहुंच कर  मामले की जांच कर रही है। स्थानीय थाना प्रभारी ने बताया कि, एफआईआर दर्ज कर लिया गया है। घटना के बाद इलाके में लोगों में काफी आक्रोश है।

Suggested News