बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

शिवहर में समकालीन अभियान के तहत 80 अभियुक्त गिरफ्तार, हथियार और जिन्दा कारतूस बरामद

शिवहर में समकालीन अभियान के तहत 80 अभियुक्त गिरफ्तार, हथियार और जिन्दा कारतूस बरामद

SHEOHAR : शिवहर पुलिस ने अब तक का सभी रिकॉर्ड तोड़ते हुए 80 अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है। जिले के एसपी अंनत कुमार राय के नेतृत्व में चलाये गये समकालीन अभियान में देशी पिस्टल के साथ एक अपराधी समेत 80 अभियुक्त गिरफ्तार किये गए हैं। गिरफ्तार अभियुक्तों में शराब मामले में 34 और अन्य मामलों में 46 अभियुक्त गिरफ्तार किये गए हैं। इस दौरान 48 लीटर शराब, देशी पिस्टल और एक मोटरसाइकिल भी जब्त किया गया है। 

मिली जानकारी के मुताबिक 16 मई से लेकर 22 मई तक चलाए गए विशेष समकालीन अभियान में शिवहर थाना द्वारा मद्य निषेध के 6 कांडों में 6 अभियुक्तों को एक कांड में सात अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया है। पिपराही थाना द्वारा अन्य कांड में 16 को गिरफ्तार किया गया है। वही पूरनहिया थाना द्वारा मद्य निषेध के 7 कांडों में सात अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया है। साथ ही 10 लीटर शराब बरामद किया गया है। 

वही श्यामपुर भटहां थाना द्वारा मद्य निषेध के 11 कांडों में 11 अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया और 20 लीटर शराब बरामद किया गया है। अन्य कांडो में दो अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया। बता दें कि तरियानी थाना द्वारा मद्य निषेध के तीन कारणों में तीन अभियुक्तों को और अन्य कांड में 18 को गिरफ्तार किया गया है। वही एक अपहृता को बरामद किया गया। वही तरियानी छपरा थाना द्वारा मद्य निषेध के तीन कांडों में दो अभियुक्तों को 17 लीटर शराब के साथ गिरफ्तार किया गया है। जबकि हिराम्मा थाना द्वारा मद्य निषेध के पांच कांड में पांच अभियुक्तों को और अन्य कांड में तीन अभियुक्त को गिरफ्तार किया गया है। 

शिवहर से मनोज कुमार की रिपोर्ट

Suggested News