बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

कब्रिस्तान में कटा हुआ हाथ मिलने से मची सनसनी, पुलिस मौके पर पहुंचकर जांच में जुटी

कब्रिस्तान में कटा हुआ हाथ मिलने से मची सनसनी, पुलिस मौके पर पहुंचकर जांच में जुटी

DARBHANGA :  दिल्ली में शरीर के टुकड़े करके फेकने की घटना ने जहां लोगो को झकझोर कर रख दिया। वहीं दरभंगा शहर में इसी से मिलता जुलता वाकया सामने आने आशंका दिखने लगी है। दरअसल, लहेरियासराय थाना क्षेत्र के चकझोरा स्थित एक कब्रिस्तान में कटा हुआ हाथ मिलने से सनसनी मच गयी। स्थानीय लोगो के द्वारा सूचना मिलने के बाद पुलिस भी हरकत में आयी और मामले की छानबीन शुरू कर दी गयी। 

दरअसल चकझोरा स्थित कब्रिस्तान मैदान में बुधवार को बच्चे खेल रहे थे। उसी क्रम में बच्चों ने देखा कि मैदान में एक तौलिया में लपेट कर किसी व्यक्ति का एक कटा हुआ हाथ है। जिसके बाद बच्चों ने इसकी सूचना स्थानीय लोगो को दिया। जिसपे लोगों ने इसे तत्काल एक मजदूर बुलवाकर दफन करवा दिया। पर गुरुवार को यह हाथ काफी गंध देने लगा। जिसके बाद इस बात की जानकारी आसपास के लोगों को चल गयी। अब लोगों में यह घटना चर्चा का विषय बन गया। 

वहीं स्थानीय सिकंदर ने कहा कि कार्यालय से आने के बाद इस बात की जानकारी हमे लगी। जिसके बाद इसकी सूचना पुलिस को दी। सूचना मिलने के बाद थाना की पुलिस ने पहुंचकर मामले की छानबीन शुरू कर दी। फिलहाल कोई भी पक्ष कुछ स्पष्ट बताने की स्थिति में नही दिखे। परंतु इस कटे हाथ के मिलने के बाद आशंकाओं का बाजार गर्म है। लोग इस घटना को दिल्ली की घटना से जोड़कर भी देख रहे है। फिलहाल पुलिस इस मामले पर कुछ भी बोलने से परहेज कर रही है।

Suggested News