बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

जहानाबाद में खेत में काम कर रहा किसान हादसे का हुआ शिकार, जुताई के दौरान अनियंत्रित होकर गिरा, अस्पताल में हुई मौत...

जहानाबाद में खेत में काम कर रहा किसान हादसे का हुआ शिकार, जुताई के दौरान अनियंत्रित होकर गिरा, अस्पताल में हुई मौत...

JEHANABAD: जहानाबाद में खेत में काम कर रहे किसान की हादसे में मौत हो गई है। युवक की मौत के बाद परिजनों में कोहराम मच गया है। परिजनों का रो रोकर बुरा हाल है। दरअसल, यह मामला जहानाबाद के शकुराबाद थाना क्षेत्र के पांडे चक का है। बताया जा रहा है कि, सुबह-सुबह मृतक खेत में काम कर रहा था। वहीं ट्रैक्टर में लगे रोटावेटर की वजह से वह हादसे का शिकार हो गया।

इस घटना में युवक बुरी तरह जख्मी हो गया। जानकारी अनुसार शिकन्दर पुर पंचायत के पांडेय चक का रहने वाला आजाद कुमार खेत में हल से जुताई करने के दौरान हल के ऊपर बैठा हुआ था। तभी अनियंत्रित होकर वह गिर गया और रोटावेटर लगा हल उसके ऊपर से गुजर गया।

वहीं आनन फानन में परिजन घायल को लेकर जहानाबाद सदर अस्पताल पहुंचे। ज्यादा रक्तस्राव होने की वजह से आजाद कुमार ने दम तोड़ दिया। मौत की सूचना मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया लोग दहाड़ मार कर अस्पताल में ही रोने लगे।

Suggested News