बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

पटना के आदि चित्रगुप्त मंदिर में हुआ संगत पंगत का भव्य आयोजन, लखनऊ घराने के कलाकारों ने दी प्रस्तुति

पटना के आदि चित्रगुप्त मंदिर में हुआ संगत पंगत का भव्य आयोजन, लखनऊ घराने के कलाकारों ने दी प्रस्तुति

PATNA:  पटना के श्री चित्रगुप्त आदि मंदिर दीवान मुहल्ला चित्रगुप्त घाट में संगत पंगत का आयोजन संपन्न हुआ I सर्वप्रथम चित्रगुप्त भगवान की आरती और चित्रगुप्त वंदना के साथ संगत पंगत शुरू हुआ I आरती के बाद कुमार मनोज के नेतृत्व में लखनऊ घराने के रिधिमा, आकृति एवं आसमीन प्रिया द्वारा कथक नृत्य की प्रस्तुति हुई। सुनील सिन्हा द्वारा संगीत का कार्यक्रम भी प्रस्तुत किया गया I

विभिन्न लोगों द्वारा संगत पंगत के उद्देश्यों पर भी चर्चा हुई I मंदिर निर्माण एवं दैनिक समर्पण के विषय पर विचार व्यक्त किया गया I अरबिंद कुमार सिन्हा के संयोजकत्व में संपन्न हुआ I संगत पंगत में पटना एवं पटना से बाहर के लोग भी उपस्थित हुये I आयोजन में मुख्य रूप से रमन सिद्धि ,डॉ. एन. पी. नारायण, मंदिर के प्रधान सचिव सुदामा प्रसाद सिन्हा, नवीन सिन्हा, अनुज कुमार सिन्हा, नवल सिन्हा, मनोज कुमार मनोज, सुजीत वर्मा, चंद्रभानु समेत अन्य गणमान्य उपस्थित रहें।

 आयोजन में मुख्य रूप से रमन सिद्धि ,डॉ. एन. पी. नारायण, मंदिर के प्रधान सचिव सुदामा प्रसाद सिन्हा, नवीन सिन्हा, अनुज कुमार सिन्हा, नवल सिन्हा, मनोज कुमार मनोज, सुजीत वर्मा, चंद्रभानु समेत अन्य गणमान्य उपस्थित रहें।

Suggested News