मुजफ्फरपुर में एक तेज़ रफ़्तार का कहर, कार ने महिला को मारी जबर्दस्त टक्कर, फिर मकान से टकरा कर पलटी

मुजफ्फरपुर में एक तेज़ रफ़्तार का कहर, कार ने महिला को मारी

मुजफ्फरपुर के काज़ी महमदपुर थाना क्षेत्र में उस समय हड़कंप मच गया जब एक तेज़ रफ़्तार कार ने एक महिला को टक्कर मारने के बाद एक मकान में टक्कर मारते हुए पलट गई. जिसके बाद स्थानीय लोगों द्वारा पलटे कार में फसे लोगों को किसी तरह निकाला गया .जिसके बाद पुरे मामले की सुचना स्थानीय लोगों ने काज़ी महमदपुर थाने की पुलिस को दी.

मुजफ्फरपुर जिले के काज़ी महमदपुर थाना क्षेत्र के आरडीएस कालेज के समीप की है जहां आज अहले सुबह कच्ची पक्की से अघोरिया बाज़ार के तरफ़ आ रहा एक अनियंत्रित कार पहले सड़क पर खड़े एक महिला को जोरदार टक्कर मार दी. जिससे महिला बुरी तरह ज़ख्मी हो गई फिर कार एक मकान से टकरा कर पलट गई. जिसके बाद घटनास्थल पर लोगों के बीच हड़कंप मच गया .

वहीं आनन फानन में स्थानीय लोगों ने पलटी कार से किसी तरह कार में बैठे चारो लोगों को बाहर निकाला और पूरे मामले की सुचना स्थानीय लोगों द्वारा काज़ी महमदपुर पुलिस को दी गई वही सुचना मिलते ही मौके पर पहुंचीं काज़ी महमदपुर थाना की पुलिस ने कार के टक्कर से ज़ख्मी महिला को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया वही दूसरी तरफ मौका देख कार सवार सभी लोग मौके से फरार हो गए.

मौक़े पर पहुंची पुलिस ने कार को फिलहाल जप्त कर अपने साथ थाना ले जानें की प्रक्रिया में जुटी हुई है


रिर्पोट- मणि भूषण शर्मा