बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

अयोध्या में बन रहा ऐतिहासिक ऑडिटोरियम, राम जन्मभूमि परिसर में 80 करोड़ की लागत से होगा निर्माण...

अयोध्या में बन रहा ऐतिहासिक ऑडिटोरियम, राम जन्मभूमि परिसर में 80 करोड़ की लागत से होगा निर्माण...

DESK: अयोध्या राम मंदिर करीब 500 वर्षों के इंतजार के बाद बनी। 22 जनवरी 2024 को राम मंदिर का उद्घाटन किया है। 23 जनवरी से राम मंदिर का परिसर आम लोगों के लिए खोल दिया गया। तब से प्रत्येक दिन लगभग लाखों भक्त रामलला के दर्शन करने आते हैं। वहीं योगी सरकार के द्वार राम भक्तों के आराम के लिए वहां कई प्रकार की सुविधाएं भी लाई जा रही है। इसी कड़ी में अब अयोध्या श्रीरामजन्मभूमि परिसर में 80 करोड़ से ऑडिटोरियम बनेगा।  

दरअसल, अयोध्या राम मंदिर परिसर में प्रस्तावित ऑडिटोरियम व अतिथि गृह के साथ श्रीरामजन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र के कार्यालय की डिजाइन को अनुमोदित करने के बाद निर्माण का रास्ता साफ हो गया है। निर्माण एजेंसी यूपीआरएनएन ऑडिटोरियम सहित पूरी परियोजना में 80 करोड़ की लागत को निर्धारित किया है। परियोजना के लिए विभाग की ओर से ग्लोबल टेंडर भी जारी कर दिया है। हालांकि इस मामले में फिलहाल आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है। 

आडीटोरियम में पांच सौ दर्शकों के बैठने की क्षमता होगी। इसमें इंटीरियर डेकोरेशन के अतिरिक्त लाइट एण्ड साउंड सिस्टम भी शामिल हैं। रिक्वेस्ट फार प्रपोजल के आधार पर सम्बन्धित एजेंसी को निर्माण की जिम्मेदारी दी जाएगी।

श्रीरामजन्म भूमि तीर्थ क्षेत्र के पदेन न्यासी व भवन निर्माण समिति चेयरमैन नृपेन्द्र मिश्र का कहना है कि समीक्षा के दौरान निर्धारित टाइम लाइन के सापेक्ष काम की गति तीन महीने पीछे चल रही है। हालांकि कार्य की गति बढ़ाने के लिए पिछली बैठक में श्रमिकों की संख्या में वृद्धि पर जोर दिया गया था लेकिन समस्या यह है कि अवकाश पर गये कुशल श्रमिक वापस नहीं लौटे हैं।

Editor's Picks