बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

गोपालगंज में नवनिर्मित शौचालय की टंकी में दम घुटने से दो लोगों की हुई मौत, परिजनों में मचा कोहराम

गोपालगंज में नवनिर्मित शौचालय की टंकी में दम घुटने से दो लोगों की हुई मौत, परिजनों में मचा कोहराम

GOPALGANJ : जिले के मांझागढ़ थाना क्षेत्र के फुलवरिया गांव में शौचालय की टंकी में गिरने के कारण दम घुटने से दो लोगो की मौत हो गई। जबकि एक युवक घायल हो गया। घायल युवक का इलाज सदर अस्पताल में चल रहा है। जबकि पुलिस ने दोनो शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया है और पूरे मामले की जांच में जुट गई है। 

मृतकों की पहचान मांझागढ़ थाना क्षेत्र के फुलवरिया गांव निवासी स्व व्यास दुबे के 37 वर्षीय बेटा सुधीर दुबे और बरौली थाना क्षेत्र के कोटवां गांव निवासी महम्मुदीन मिया के बेटा शमशाद मियां के रूप में की गई। घटना के बाद मृतकों के परिजनों में कोहराम मच गया है।

घटना के संदर्भ में बताया जाता है की मांझागढ़ थाना क्षेत्र के फुलवरिया गांव मे मृतक सुधीर दुबे अपना नवनिर्मित शौचालय की टंकी का सेल्ट्रिंग खोलने के लिए कोटवां गांव निवासी मजदूर शमसाद मियां को बुलाया था। शमशाद मियां द्वारा जैसे ही टंकी का स्लैब खोला ही था की तेज गैस लगने के कारण वह टंकी में ही गिर पड़ा। 

मजदूर के टंकी में गिरते ही मकान मालिक सुधीर दुबे उसे बचाने के लिए पहुंचे। लेकिन जैसे ही सुधीर ने टंकी में झांक कर देखा। जिसके बाद वह भी गैस लगने के कारण टंकी में गिर पड़ा। इस दौरान दम घुटने से दोनों की मौके पर ही मौत हो गई।

गोपालगंज से मनान अहमद की रिपोर्ट

Suggested News