बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

बिहार सरकार के पूर्व मंत्री के घर टूटा दुखों का पहाड़, एक साथ दो मौतों से परिवार में मचा कोहराम

बिहार सरकार के पूर्व मंत्री के घर टूटा दुखों का पहाड़, एक साथ दो मौतों से परिवार में मचा कोहराम

KATIHAR: बिहार सरकार में पूर्व मंत्री रहे दिवंगत विनोद कुमार सिंह के घर में बुधवार को दुःख का पहाड़ टूट पड़ा। पहले मां की मृत्यु हुई और उसके ठीक दूसरे दिन बुधवार को बेटे ने भी दम तोड़ दिया। दरअसल, कटिहार जिले के मनसाही स्थित बड़ी बथना गांव में मंगलवार को दिवंगत मंत्री विनोद कुमार सिंह की मां का निधन हो गया। बुधवार की सुबह जब उनकी मां बुधिया देवी की अर्थी निकली तो विनोद कुमार के भाई रामानंद सिंह ने भी दम तोड़ दिया। रामानंद पेशे से वकील थे।

बताया जा रहा कि, विनोद कुमार की मां की अर्थी अंतिम संस्कार के लिए घर से निकल चुकी थी। तभी दूसरे बेटे रामानंद सिंह की बुधवार को हुई एकाएक मृत्यु हो गई। जिसके बाद मां की अर्थी को बीच रास्ते में ही रोक दिया गया। प्राप्त सूचना के अनुसार अब मां और बेटे दोनों का अंतिम संस्कार एक साथ मनिहारी प्रखंड में के गंगा घाट के किनारे किया जाएगा।

परिवार में एक दिन के भीतर दो- दो मौत से स्थानीय लोग स्तब्ध हैं।  पूरे जिले में शोक की लहर दौड़ गई है। घटना की जानकारी मिलते ही राजनीतिक दल के नेताओं, स्थानीय लोगों और ग्रामीणों की भीड़ विधायक निशा सिंह के आवास पर जुटनी शुरू हो गई है।

Suggested News