बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

7 दिन पहले जेल गए कैदी की अचनाक हुई मौत, CBI अदालत ने 4 साल की सुनाई थी सजा, इस मामले में था दोषी..

7 दिन पहले जेल गए कैदी की अचनाक हुई मौत, CBI अदालत ने 4 साल की सुनाई थी सजा, इस मामले में था दोषी..

LUCKNOW: यूपी की राजधानी लखनऊ में जेल में बंद एक कैदी की हार्टअटैक से मौत हो गई। बताया जा रहा है कि आरोपी भ्रष्टाचार के आरोप में 7 दिन पहले जेल में गया था। मृतक LDA का पूर्व कर्मचारी था। जानकारी अनुसार सात दिन पहले LDA कर्मचारी को जेल भेजा गया था। भ्रष्टाचार मामले में  CBI अदालत ने पूर्व सचिव आर एन समेत 4 लोगों को सजा सुनाई थी।

मृतक का नाम राज नारायण है। जो10 साल पहले LDA से रिटायर्ड हो चुके हैं। वहीं जेल में अचानक तबियत खराब होने पर राज नारायण को बलरामपुर अस्पताल लाया गया था। 70 वर्षीय राज नारायण द्रिवेदी की हार्ट अटैक से मौत हुई है। पुलिस ने मृतक के शव को पोस्टमार्टम हाउस भेजा दिया है। 

परिजनों का कहना है कि बीते रविवार को करीब 4 बजे राज नारायण की तबीयत खराब होने की सूचना मिली थी। परिजन जब बलरामपुर अस्पताल पहुंचे तब तक उनकी मौत हो चुकी थी। प्रारंभिक जांच में मौत की वजह हार्टअटैक बताई जा रही है, हालांकि पोस्टमार्टम के बाद मौत के कारण स्पष्ट हो पाएगा।

दरअसल, लखनऊ की विशेष सीबीआई अदालत ने एनडीए के सचिव आनंद सिंह समेत चार लोगों को सजा सुनाई थी, जिसमें से तीन लोगों को 3 साल और एक को चार साल की सजा सुनाई थी। कोर्ट ने चारों पर 1.25 लाख का जुर्माना भी लगाया था। जानकीपुरम जमीन आवंटन घोटाले मामले में कोर्ट ने चारों को दोषी पाया था। इस मामले में कुल सात लोग आरोपी बताए गए थे। दो की मौत हो चुकी है, जबकि एक को कोर्ट ने बरी किया है।

लखनऊ से आशिफ की रिपोर्ट

Editor's Picks