बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

बिहार का एक ऐसा स्कूल जो झोपड़ी में होता है संचालित, मध्याह्न भोजन के लिए तरसते हैं बच्चे, शिक्षक कभी कभी ही आते, अब क्या करेंगे के. के पाठक

बिहार का एक ऐसा स्कूल जो झोपड़ी में होता है संचालित, मध्याह्न भोजन के लिए तरसते हैं बच्चे, शिक्षक कभी कभी ही आते, अब क्या करेंगे के. के पाठक

BAGAHA: बिहार सरकार शिक्षा व्यवस्था को सुधारने के लिए हर संभव प्रयास कर रही है। बावजूद इसके आज भी कई जिले में झोपड़ियों में स्कूल का संचालन किया जा रहा है। पूरा मामला प•चम्पारण के बगहा का है। जहां बिहार का एक स्कूल ऐसा है, जहां झोपड़ी में संचालित हो रहा है। झोपड़ी में चल रहा यह स्कूल बगहा के सिंघाडी पिपरिया पंचायत के प्राथमिक विद्यालय खरखरहिया टोला की है। गंडक नदी में विद्यालय कटाव के कारण विलीन हो गया इसके बाद कक्षा संचालन के लिए एक झोपड़ी तैयार की गई तब से वर्ग 1 से लेकर 5 तक की पढ़ाई इसी झोपड़ी में होती है।

विद्यालय में दो शिक्षक है जो झोपड़ी में बैठकर ज्ञान की ज्योति जलाते हैं। स्कूल में पढ़ रहे बच्चे मध्यान भोजन के लिए तरसते हैं तो वहीं स्कूल में ना तो बैठने की व्यवस्था है और ना ही ब्लैक बोर्ड है। ऐसे में बिहार का यह सरकारी स्कूल शिक्षा विभाग की उन तमाम दावों की पोल खोल रहा है। जिसमें बेहतर गुणवत्तापूर्ण  शिक्षा की बखान की जा रही है। स्कूल के भवन निर्माण की पहल अधूरा है। वहीं चापाकल और शौचालय नहीं होने से स्कूल में पढ़ने वाले बच्चे खुले में जाने के लिए विवश है। बिहार के इस स्कूल का संचालन मौसम के मिजाज के हिसाब से होता है।

जब बारिश और मौसम खराब हुआ तो इस स्कूल में छुट्टी कर दी जाती हैं। ग्रामीणों के सहयोग से जो झोपड़ी खड़ा की गई, वहीं स्कूल के रूप में संचालित हो रहा है। विधालय में पढ रहे बच्चों ने बताया कि हमारा विधालय गंडक नदी के कटाव मे कट गया है। तब से यही झोपडी मे कई सालों से पढाई हो रही है। यहा हमलोगों को खाना भी नहीं मिलता है। स्कूल में दो शिक्षक है। लेकिन एक ही शिक्षक अरविंद कुमार तिवारी यहां आते है। एक मैडम ज्योति राज है जो कभी कभी आती है वह भी समय पर नहीं।

जबकि केके पाठक का निर्देश है समय पर विद्यालय संचालन करना और हर हाल में बच्चों को मध्याह्न भोजन प्रदान करना। इस संबंध में विद्यालय के प्रधान शिक्षक अरविंद तिवारी ने बताया कि इस मामले में वरीय अधिकारियों को सुचित कर दिया गया है। मध्याह्न भोजन के बारे में कुछ भी नहीं बताए। वहीं इस मामले में बगहा एक के प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी पूनम कुमारी ने बताई कि मामले की जांच की जाएगी जो भी दोषी होगा उनपर कार्रवाई की जायेगी। 


 बेतिया से आशिष की रिपोर्ट

Suggested News