बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

यात्रियों से भरे टेंपू को पीछे से आ रही हाइवा नें मारी टक्कर, हादसे में तीन यात्री गंभीर रूप से घायल

यात्रियों से भरे टेंपू को पीछे से आ रही हाइवा नें मारी टक्कर, हादसे में तीन यात्री गंभीर रूप से घायल

HAJIPUR : हाजीपुर-मुजफ्फरपुर एनएच 22 के काजीपुर थाना क्षेत्र के राय बीरेंद्र कॉलेज के पास उस समय  अफरा तफरी का माहौल कायम हो गया, जब एक तेज रफ्तार हाईवा ने टेंपो में पीछे से जोरदार टक्कर मार दी। जिससे टेंपो में सवार तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना की सूचना पर पहुंची डायल 112 की पुलिस ने तीनों घायलों को इलाज के लिए हाजीपुर सदर अस्पताल में भर्ती कराया है। 

बताया गया कि टेंपो हाजीपुर की तरफ से मुजफ्फरपुर की तरफ जा रही थी। तभी राय वीरेंद्र कॉलेज के पास पीछे से जा रही तेज रफ्तार हाइवा ने टेंपो में जोरदार टक्कर मार दी। जिसमें तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। घायलों की पहचान सीतामढ़ी के रहने वाले कुर्बान के रूप में हुई है। दूसरे घायल की पहचान जहानाबाद के विनय के रूप में हुई है। तीसरी घायल की अभी तक पहचान नहीं हो पाई है। 

वही टेंपो में टक्कर मारने के बाद हाईवे मौके से फरार होने में सफल रहा है। तीनों घायलों में एक की स्थिति नाजुक बनी हुई है। डॉक्टरों द्वारा सदर अस्पताल में तीनों का इलाज किया जा रहा है।

REPORT - RISHAV KUMAR

Suggested News