बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

लालू परिवार के बेहद खास MLC ने CM नीतीश को बताया कामसूत्र का प्रकांड विद्वान ! कहा - महर्षि वात्स्यायन के बाद नए अवतार के रूप में हुए अवतरित

लालू परिवार के बेहद खास MLC ने CM नीतीश को बताया कामसूत्र का प्रकांड विद्वान ! कहा - महर्षि वात्स्यायन के बाद नए अवतार के रूप में हुए अवतरित

PATNA : बिहार विधान मंडल में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के “आपत्तिजनक” बयान का बवाल थमने का नाम नहीं ले रहा है। हालाँकि सीएम नीतीश ने इस बयान को लेकर माफ़ी मांग ली है। लेकिन इस मामले को लेकर राज्य में अलग अलग जगहों पर विरोध प्रदर्शन किया जा रहा है। महिलाएं जगह जगह उनका पुतला दहन कर रही है। जबकि विपक्षी पार्टियाँ उनसे इस्तीफे की मांग कर रही है। 


वहीँ लालू परिवार के बेहद खास माने जाने वाले आरजेडी एमएलसी सुनील कुमार सिंह भी इसमें पीछे नहीं है। उन्होंने बिना नाम लिए नीतीश कुमार को कामसूत्र का प्रकांड विद्वान बता दिया है। इशारों में कहा की वे महर्षि वात्स्यायन के बाद नए अवतार के रूप में अवतरित हुए हैं। 

इसके पहले भी सुनील कुमार सिंह मुख्यमंत्री नीतीश कुमार तंज कसते हुए कहा था की अगर राष्ट्रपिता महात्मा गांधी जी जिन्दा होते तो देश के ऐसे- ऐसे मूर्धन्य नेताओं की बातों को सुनकर सल्फाश की टिकिया खाकर प्राण त्याग दिए होते। 

यहीं नहीं उन्होंने सोशल मीडिया पर लिखा की अगर ऐसा घृणित कृत्य मैं या कोई आम पब्लिक किया होता तो शायद पब्लिक रोड पर पकड़ कर नकलोल तोड़ देता। दुबारा हमला करते हुए विधान पार्षद ने कहा की ले बलईया यह क्या हुआ?शर्म भी शरमा कर शर्मसार हो गया! ये तो धोती फाड़कर रुमाल हो गया!


Suggested News