बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

झोला छाप डॉक्टर के अवैध नर्सिंग होम में एक महिला की मौत, हंगामा के बाद क्लिनिक छोड़कर भागा डॉक्टर

झोला छाप डॉक्टर के अवैध नर्सिंग होम में एक महिला की मौत, हंगामा के बाद क्लिनिक छोड़कर भागा डॉक्टर

पश्चिम चम्पारण. जिले के नरकटियागंज में फिर एक झोला छाप डॉक्टर द्वारा अम्बेडकर सेवा सदन नाम से संचालित अवैध नर्सिंग होम में एक महिला की मौत हो गई। महिला की मौत के बाद डॉक्टर अपने सहयोगी कर्मी संग क्लिनिक छोड़कर फरार हो गया। मरीज की मौत पर परिजनों ने जमकर क्लिनिक पर हंगामा किया। 

वहीं इस संबंध मे परिजनों ने बताया कि मृतक महिला शोभा देवी को सीने में दर्द हुआ तो उसे लेकर अम्बेडकर सेवा सदन अस्पताल पहुँचे जहां डॉक्टर अशोक कुमार द्वारा मरीज महिला को 2 इंजेक्शन दिया गया। इसके बाद महिला की मौत हो गई तो डॉक्टर क्लिनिक छोड़ फरार हो गए। सूचना मिलते ही घटनास्थल पर शिकारपुर थानाध्यक्ष रामाश्रय यादव दल-बल के साथ पहुँचे ।लोगों को समझा बूझा कर शांत कराया। पुलिस शव को कब्जे में ले आगे की कार्यवाही में जुट गई हैं।

मामले में अनुमंडल अस्पताल उपाधीक्षक प्रशांत कुमार ने बताया कि जाँच टीम गई हैं. पता चला हैं कि डॉक्टर के पास वैध डिग्री नहीं हैं। जाँच टीम द्वारा कार्यवाही करते हुए क्लिनिक में मौजूद समान को जब्त किया गया।आगे की कार्यवाही की जा रही हैं।वहीं मामले में नरकटियागंज SDO धन्नजय कुमार ने बताया क्लिनिक को सील किया जा रहा हैं एक व्यक्ति की गिरफ्तारी हुई हैं आगे की कार्यवाही की जा रही हैं।

बता दें कि नरकटियागंज में 1 माह में 3 महिलाओं की मौत अवैध संचालित नर्सिंग होम में हो चुकी हैं। अब देखना हैं क्या स्वास्थ्य विभाग नरकटियागंज में संचालित अवैध नर्सिंग होम, अल्ट्रासाउंड, जाँच घरों पे कार्यवाही कर पाती हैं या मूकदर्शक बन नगर में बेखौफ संचालित अवैध नर्सिंग होम में हो रही मौत का खेल देख रही हैं।


Suggested News