बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

दादा के श्राद्ध कर्म का निमंत्रण बांटने जा रहे युवक को अज्ञात वाहन ने रौंदा, इलाज के दौरान हुई मौत, परिजनों में मचा कोहराम

दादा के श्राद्ध कर्म का निमंत्रण बांटने जा रहे युवक को अज्ञात वाहन ने रौंदा, इलाज के दौरान हुई मौत, परिजनों में मचा कोहराम

GOPALGANJ : जिले के बैकुंठपुर थाना क्षेत्र के खैरा गांव के पास अज्ञात वाहन के धक्के से कार सवार दो लोग बुरी तरह जख्मी हो गए। जिन्हें स्थानीय लोगो के मदद से तत्काल ईलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती किया गया। 

लेकिन डॉक्टर ने जख्मी एक युवक की स्थिति नाजुक देखते हुए बेहतर ईलाज के लिए गोरखपुर रेफर कर दिया। जहां ईलाज के दौरान युवक की मौत हो गई। मृतक की पहचान महम्मदपुर थाना क्षेत्र के महम्मदपुर गांव निवासी सुधीर कुमार सिंह 18 वर्षीय बेटा मयंक कुमार के रूप में की गई।

दरअसल घटना के संदर्भ में बताया जाता है की जिले के महम्मदपुर थाना क्षेत्र के महम्मदपुर गांव निवासी मृतक मयंक कुमार के दादा की मौत पिछले 14 दिसंबर को हुआ था। दादा के श्राद्ध कर्म का कार्ड बाटने मयंक अपने पिता के साथ कार पर सवार होकर कही जा रहा था। इसी बीच पिछले 22 दिसंबर को वह जैसे ही बैकुंठपुर थाना क्षेत्र के खैरा गांव के पास पहुंचा ही था की एक अज्ञात वाहन ने उसके कार में जोरदार धक्का मार दी। 

धक्का लगते ही दोनो बाप बेटा जख्मी हो गए। जिन्हें ईलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया। लेकिन डॉक्टर ने स्थिति को नाजुक देखते हुए युवक को बेहतर ईलाज के लिए गोरखपुर रेफर कर दिया। जहां ईलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। वही पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करा शव परिजनों को सौप दिया है। बताया जाता है की मृतक मां बाप का इकलौता बेटा था। जो इंटर के छात्र था। उसके मौत के बाद परिजनो में कोहराम मच गई है। परिजनो का रो रो कर बुरा हाल है।

गोपालगंज से मनान अहमद की रिपोर्ट

Suggested News