बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

जदयू छोड़कर राजद में आये अभय कुशवाहा ने औरंगाबाद में किया नामांकन, कहा जीत का प्रतीक है जनसैलाब

जदयू छोड़कर राजद में आये अभय कुशवाहा ने औरंगाबाद में किया नामांकन, कहा जीत का प्रतीक है जनसैलाब

AURANGABAD : लोक सभा चुनाव 2024 के प्रथम चरण की मतदान को लेकर आज नामांकन की अंतिम दिन राजद के प्रत्याशी अभय कुशवाहा ने अपना नामांकन पर्चा दाखिल जिला निर्वाचन पदाधिकारी श्रीकांत शास्त्री के पास दाखिल किया। 

पर्चा दाखिल करने के उपरांत उन्होंने एक जन सभा को भी सम्बोधन किया। उन्होंने अपने संबोधन के दौरान लोगो से अपने पक्ष में मतदान करने का आग्रह किया है। उन्होंने कहा कि हम किसी को छेड़ते नही है और अगर हमे कोई छेड़ता है तो हम उसे छोड़ते नही है। 

उन्होंने यह भी कहा की यह अपार जन सैलाब जीत का प्रतीक है। जितनी भारी संख्या में आज लोग मेरे नामांकन में उपस्थित हुए है। मैं इसके लिए उनका शुक्रगुजार हूं। हालाँकि अपने एकत्रित भीड़ का पोल भी खोल दिया कहा की इस भीड़ में सासाराम, गया, जमुई, अरवल, जहानाबाद तथा अन्य जिला से भी मेरे साथी आए हुए है। इससे आप खुद अंदाजा लगा सकते है की इस भीड़ की राज क्या था। उन्होंने अपने साथियों से यह अपील किया है की मेरे इस आवाज को जन जन तक पहुंचने का कार्य करेंगे।

औरंगाबाद से दिनानाथ मौआर की रिपोर्ट

Suggested News