अवैध होर्डिंगों को लेकर कटिहार नगर निगम में शुरू की कार्रवाई, हटाए गए एक दर्जन बोर्ड

अवैध होर्डिंगों को लेकर कटिहार नगर निगम में शुरू की कार्रवाई

KATIHAR : मुंबई के घाटकोपर में होर्डिंग बोर्ड के कारण हुए हादसे के बाद देश के राज्यों के नगर निकाय सतर्क हो गई है और अपने क्षेत्र में लगे अवैध होर्डिगों की जांच शुरू कर दी है। इसी कड़ी में कटिहार नगर निगम ने भी अवैध होर्डिंग की जांच को लेकर अभियान चलाया है। जिसमें कई होर्डिगोंं को अवैध बताया गया है और उसको लेकर कार्रवाई की तैयारी की जा रही है।

इस अभियान को लेकर नगर आयुक्त कुमार मंगलम ने  बताया कि कटिहार शहर में लगभग एक दर्जन डिस्प्ले स्ट्रक्चर को अवैध घोषित कर दिया गया है, इससे पहले यहां पोस्टर और बैनर लगाया जा रहा था। मगर नगर निगम द्वारा जांच के दौरान शहरी इलाके में लगभग एक दर्जन ऐड स्ट्रक्चर को अवैध पाया गया है, जिसको लेकर नगर निगम उन स्थानों पर बैनर भी टांग दिया है, 

नगर आयुक्त ने कहा कि पहले से ही नगर निगम अधिनियम में  कई जगह पर पोस्टर और बैनर लगाने के नियम है, इसके अलावा जो भी पोस्टर बैनर शाहरी इलाकों में लगाया जाएगा उसे पर नगर निगम कानून के तहत कार्रवाई किया जाएगी। उन्होंने बताया कि जिन लोगों ने होर्डिंग लगाया था, उनसे संपर्क कर होर्डिंग लगाने के अनुमति की जानकारी मांगी जा रही है। 

REPORT - SHAYAM