सुशांत सिंह की मौत पर अभिनेता मनोज वाजपेई का बड़ा खुलासा, मरने से दस दिन पहले राजपूत ने बताई थी अपनी परेशानी....

सुशांत सिंह की मौत पर अभिनेता मनोज वाजपेई का बड़ा खुलासा, मर

PATNA: बिहार के रहने वाले बॉलीवुड एक्टर सुशांत सिंह राजपुत के निधन का  4 साल वक्त हो चुका है। सुशांत भले ही  दुनिया में नहीं है लेकिन आज भी लोगों के बीच में उनकी लोकप्रिता बनी हुई है। सुशांत कई फिल्मी सितारों से काफी नजदीक थे। जिनसे वो बातचीत करते थे। ऐसे में हाल ही में भइया जी’ फेम एक्टर मनोज वाजपेई ने हाल ही में दिए इंटरव्यू में बड़ा खुला किया है। उन्होंने बताया कि एक्टर ने निधन से 10 दिन पहले ही उनसे बाद की थी और अपना दर्द बयां किया था।

दरअसल, मनोज बाजपेयी ने हाल ही में दिए इंटरव्यू में खुलासा किया कि सुशांत ब्लाइंड आर्टिकल, जिनके पीछे कोई सच नहीं होता, उससे काफी परेशान थे। मनोज बताते हैं कि वो बहुत अच्छे इंसान थे और जो अच्छा होगा वो इस तरह के आर्टिकल से परेशान ही होगा। ‘भइया जी’ एक्टर ने खुलासा किया कि सुशांत अक्सर उनसे पूछते थे कि वो इसके लिए क्या करें? इस पर मनोज उन्हें सलाह देते थे कि वो इन सबके बारे में ज्यादा ना सोचा करें।

मनोज ने बताया कि, उन्होंने दिवंगत एक्टर को बताया था कि वो इन सब चीजों से कैसे निपटते थे। मनोज ने सुशांत को बताया था कि जो लोग ऐसे आर्टिकल छपवाते हैं वो उनके दोस्त को बोलते थे कि मनोज आएंगे तो बहुत मारेंगे। सुशांत उनकी ये बातें सुनकर खूब हंसते थे। एक्टर बताते हैं कि सुशांत उनसे कहते थे कि वो ही ये सब कर सकते हैं। वो मनोज बाजपेयी से हमेशा कहते थे कि उन्हें उनके हाथ का मटन खाना है। इस पर वो जवाब देते कि जब बनाएंगे तो जरूर खिलाएंगे।

मनोज बाजपेयी ने बताया कि सुशांत से बात करने के 10 दिन बाद ही उनकी मौत हो गई थी। सुशांत की मौत से वो हैरान हो गए थे। वो आज तक दो लोगों के जाने का यकीन नहीं कर पाए हैं। इसमें सुशांत और इरफान खान हैं। एक्टर ने कहा कि ये जल्दी चले गए। मनोज का मानना था कि इन दोनों ही एक्टर्स का दौर तो आने वाला ही था।