बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

14साल पुराने करोड़ों के लोन केस में फंसे एक्टर राजपाल यादव, बैंक ने प्रॉपर्टी को किया सीज

14साल पुराने करोड़ों के लोन केस में फंसे एक्टर राजपाल यादव, बैंक ने प्रॉपर्टी को किया सीज

DESK : सैकड़ों हिन्दी फिल्मों में अपनी कॉमेडी से दर्शकों को हंसानेवाले एक्टर राजपाल यादव के खिलाफ बैंक से लोन फ्रॉड का आरोप लगा है। जिसके बाद बैंक ने उनकी करोड़ों की संपत्ति को सीज कर दिया है। राजकुमार ने यह लोन साल 2010 में लिया था।

रिपोर्ट्स की मानें तो मुंबई से सेंट्रल बैंक आफ इंडिया के अधिकारी 2 दिन पहले ही शाहजहांपुर पहुंचे थे। रविवार को राजपाल की प्रॉपर्टी पर बैंक का बैनर लगा दिया। इसमें लिखा है कि यह संपत्ति सेंट्रल बैंक आफ इंडिया मुंबई की है इस पर किसी तरह का कोई भी खरीद फरोख्त ना की जाए। सोमवार सुबह सेंट्रल बैंक आफ इंडिया मुंबई के अधिकारी इस प्रॉपर्टी पर पहुंचे और इसे सीज कर दिया।

यह मामला साल 2012 में रिलीज हुई एक्टर की फिल्म ‘अता पता लापता’ से जुड़ा हुआ है। इस फिल्म को राजपाल ने डायरेक्ट किया था वहीं उनकी पत्नी राधा यादव इसकी प्रोड्यूसर थीं। हालांकि यह फिल्म बुरी तरह से फ्लॉप साबित हुई थी। साथ ही इस फिल्म के कारण राजपाल यादव पर करोड़ों का कर्जा हो गया था। इसी कर्जे के विवाद के कारण  2018 में भी राजपाल को 3 महीने के लिए जेल जाना पड़ा था। दिल्ली बेस्ड कंपनी मुरली प्रोजेक्ट्स ने राजपाल यादव की कंपनी श्री नौरंग गोदावरी एंटरटेनमेंट के खिलाफ सिविल केस फाइल किया था।

पांच करोड़ का लोन है बाकी

फिल्म के लिए राजपाल ने सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया मुंबई की बांद्रा ब्रांच से 5 करोड़ का लोन लिया गया था। अब लोन न चुका पाने के कारण उनकी शाहजहांपुर में सेठ एनक्लेव स्थित करोड़ो की संपत्ति को बैंक ने सीज कर दिया है।


Suggested News