बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

बड़ी खबर : एडीजीपी ने अपनी सर्विस रिवाल्वर से खुद को मारी गोली, मचा हड़कंप

बड़ी खबर : एडीजीपी ने अपनी सर्विस रिवाल्वर से खुद को मारी गोली, मचा हड़कंप

News4nation desk : अभी-अभी मणिपुर की राजधानी इमफाल से एक बड़ी खबर सामने आई है। जहां प्रदेश पुलिस के अतिरिक्त महानिदेशक (एडीजीपी) ने खुद को गोली मार ली है। घटना में गंभीर रुप से घायल एडीजीपी को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।  

जानकारी के मुताबिक एडीजीपी लॉ ऐंड ऑर्डर अरविंद कुमार ने कथित तौर पर अपने सरकारी आवास में खुद को सर्विस रिवॉल्वर से ही गोली मार ली। वह इम्फाल में 2nd मणिपुर राइफल कॉम्प्लेक्स में बने सरकारी क्वार्टर में रहते हैं।

फिलहाल अभी यह नहीं पता चल पाया है कि उन्होंने ऐसा कदम क्यों उठाया। इतने बड़े अधिकारी के इस प्रयास के बाद पुलिस प्रशासन में हड़कंप मच गया है और हर कोई यही सोचने पर मजबूर हो गया है कि आखिर उन्होंने ऐसा कदम क्यों उठाया।

Suggested News