बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

एडीएम का बेटा निकला कार लूटेरा, हकीकत जानकर आवाक रह गई पुलिस

एडीएम का बेटा निकला कार लूटेरा, हकीकत जानकर आवाक रह गई पुलिस

News4nation desk : एक कार लूटेरे की तलाश में जुटी पुलिस उस वक्त आवाक रह गई जब लूटेरा एक बड़े अधिकारी का बेटा निकला। लूटेरा शहर के एडीएम के बेटा है इस बात को जानकर थोड़ी देर के लिए पुलिस के भी होश उड़ गए। 

दरअसल डलॉकडाउन के दौरान यूपी की राजधानी लखनऊ में एक डॉक्टर की कार लूट ली गई थी। वहीं लूटेरों ने घटना के दौरान डॉक्टर को गोली मारकर घायल कर दिया था। लॉकडाउन के बीच डॉक्टर को गोली मारने और उनकी कार लूटे जाने के बाद हड़कंप मच गया था। पुलिस लूटेरे की तलाश में जुटी थी। 

बताया जा रहा है जब उसे गिरफ्तार किया तो उसकी हकीकत जानकर थोड़ी देर के लिए पुलिस भी अवाक रह गई। यथार्थ सिंह उर्फ यश ठाकुर नामक यह लूटेरा एडीएम का बेटा निकला। 


पुलिस आयुक्त ने बताया कि सुशांत गोल्फ सिटी में 20 अप्रैल की रात चौधरी खेड़ा रेलवे क्रॉसिंग के पास केजीएमयू के डॉ. वीके सिंह अपने घर लौट रहे थे तभी बाइक सवार बदमाशों ने उन्हें रोक कर कार व मोबाइल फोन लूट लिया था।

विरोध करने पर डॉक्टर की कमर में गोली मार दी थी। डॉक्टर ने घर पहुंचकर पुलिस को सूचना दी जिसके बाद उन्हें अस्पताल ले जाया गया। 

पुलिस आयुक्त ने बताया कि बदमाशों की तलाश में लगी पुलिस टीम को शनिवार रात मुखबिर से पता चला कि कुछ बदमाश किसी बड़ी वारदात को अंजाम देने के लिए कुछ बदमाश कार से घूम रहे हैं।

एसीपी कृष्णानगर दीपक सिंह ने सूचना के बाद अवध शिल्प ग्राम के पास घेराबंदी की तो एक कार नजर आई। पुलिस ने कार रुकवाने का प्रयास किया तो बदमाश भगाने लगे। पीछा करने पर बदमाशों ने पुलिस पर फायरिंग शुरू कर दी। पुलिस ने जवाबी फायरिंग करते हुए बदमाशों को दबोच लिया।

पुलिस आयुक्त ने बताया कि पकड़े गए बदमाश यश ठाकुर के पिता एडीएम हैं और फिलहाल वक्फ बोर्ड में तैनात हैं। वह सुशांत गोल्फ सिटी में गंगोत्री अपार्टमेंट में रहता है। उसका दूसरा साथी आयुष सिंह है जो गोसाईंगंज के रसूलपुर गांव का रहने वाला है। दोनों से देर रात तक पूछताछकी जा रही थी।

Suggested News