बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

पटना हाई कोर्ट के वरीय अधिवक्ता राजेन्द्र प्रसाद सिंह का निधन

पटना हाई कोर्ट के वरीय अधिवक्ता राजेन्द्र प्रसाद सिंह का निधन

PATNA : पटना हाई कोर्ट के वरीय अधिवक्ता और बिहार राज्य बार काउंसिल के वर्तमान सदस्य राजेन्द्र प्रसाद सिंह का सोमवार की मध्य रात्रि को पटना के उदयन अस्पताल में निधन हो गया. वकीलों के बीच राजेन्द्र बाबू के नाम से मशहूर रहे श्री सिंह पटना हाई कोर्ट में करीब 5 दशकों से वकालत कर रहे थे. वे संवैधानिक कानून , प्रशासनिक विवेधि एवम सर्विस लॉ के क्षेत्र के जानकार थे. 

पिछले तीन दशकों से बतौर सर्विस लॉ के विशेषज्ञ वकील के तौर पर उनका नाम पूरे बिहार व झारखण्ड में मशहूर था. राजेन्द्र प्रसाद सिंह ने 1967 से पटना हाई कोर्ट में वकालत की शुरुआत की थी. बाद में उन्होंने खुद को संवैधानिक कानून और सर्विस लॉ के क्षेत्र में खुद को एक लीजेंडरी एडवोकेट के रूप में प्रतिस्थापित किया।

वे पटना हाई कोर्ट में लायर्स एसोसिएशन के चुनाव में 5 बार से अधिक अध्यक्ष के पद पे चुने गए हैं. साथ ही वे बिहार राज्य बार काउंसिल के चुनावों में  लगातार तीन बार बतौर सदस्य निर्वाचित हुए. वे लगातार दो बार बिहार राज्य बार काउंसिल के अध्यक्ष भी रह चुके थे. राजेन्द्र प्रसाद सिंह के निधन से पूरे बिहार व झारखण्ड  के वकीलों में शोक की लहर फैल गयी है. 


Suggested News