बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

प्रेम विवाह के 10 साल बाद ससुरालवालों को आई दहेज की याद, दो बच्चों की मां से मारपीट

प्रेम विवाह के 10 साल बाद ससुरालवालों को आई दहेज की याद, दो बच्चों की मां से मारपीट

GOPALGANJ : प्रेमिका से पहले प्यार की। फिर शादी। अब दहेज के लिए उसके जान का दुश्मन बन गया है प्रेमी पति। मामला नगर थाने के सरेया वार्ड नम्बर पांच मोहल्ले का है। पति व ससुरालवालों की पिटाई से घायल  महिला को इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां डॉक्टरों की देखरेख में उसका इलाज इमरजेंसी वार्ड में चल रहा है। घायल महिला मेराज अली की पत्नी राजिया परवीन बताई गई है। 

घटना का संबंध में रजिया ने बताया कि वह मेराज से कई वर्षों से प्रेम करती थी। दोनों एक-दूसरे से शादी करना चाहते थे। बाद में दोनों परिवार के राजी होने के बाद वर्ष 2013 में उनकी शादी हो गई। शादी के बाद दोनों प्रेमिका खुश रहने लगे। दोनों से दो बच्चे भी हुए। परिवार के सदस्य सभी एक साथ रहने लगे और हंसी-खुशी का माहौल था। इधर कुछ दिनों से उसके पति समेत ससुराल के अन्य लोग राजिया के साथ दहेज के लिए प्रताड़ित व मारपीट करना शुरू कर दिया। 

सोमवार की देर रात राजिया के साथ मारपीट की गई। मारपीट में वह गंभीर रूप से घायल। घायल महिला को इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां डॉक्टरों की देखरेख में उसका इलाज इमरजेंसी वार्ड में किया गया। मारपीट में घायल महिला ने इसकी शिकायत नगर थाना की पुलिस से की है। शिकायत मिलने के बाद नगर थाना की पुलिस मामले की छानबीन करने में जुट गई है।

Suggested News