BIHAR NEWS : पत्नी से विवाद के बाद पति ने फांसी का फंदा लगाकर की ख़ुदकुशी, परिजनों में मचा कोहराम

BIHAR NEWS : पत्नी से विवाद के बाद पति ने फांसी का फंदा लगाकर की ख़ुदकुशी, परिजनों में मचा कोहराम

GOPALGANJ : जिले के उचकागांव थाना क्षेत्र के खरहवा गांव में पत्नी के व्यवहार से नाराज एक पति ने फांसी का फंदा लगाकर आत्महत्या कर लिया। वही सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए गोपालगंज सदर अस्पताल भेज मामले की जांच में जुट गई है। मृतक की पहचान उंचका गांव थाना क्षेत्र के  खरहरवा गांव निवासी राम कैलाश यादव के 28 वर्षीय बेटा उमेश यादव के रूप में की गई है। 

घटना के संदर्भ में मृतक के भाई सुरेश यादव ने बताया कि मृतक उमेश यादव की पत्नी दुर्गावती देवी ने एक साल पहले बंधन बैंक से दो लाख रुपए कर्ज ली थी। इसके बाद पति पर कर्ज चुकाने और खर्च देने को लेकर दबाव डालने लगी। लेकिन वह मजदूरी से उतने पैसे वहन कर पाने में असमर्थ था। इस बात को लेकर पत्नी और पति के बीच अक्सर विवाद होता रहा। विवाद को लेकर डेढ़ माह पहले मृतक की पत्नी दुर्गावती देवी दो बच्चो को छोड़ कर अपने मायके सियारी मठिया गांव चली गई। 

हालाँकि पति उसके पास लगातार फोन करता। लेकिन वह बात नहीं करती और बार बार फोन काट देती। अंततः उसका मोबाइल नंबर ब्लैक लिस्ट में डाल दी। जिससे वह काफी नाराज हुआ और पत्नी से मिलने शनिवार की सुबह ससुराल गया था। जहां दोनो पति पत्नी में विवाद हुआ और वह शनिवार को शाम अपने घर पहुंचा। जहां देर रात उसने फांसी के फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली।

सुबह ठेकेदार जब उसे बुलाने उसके घर पहूंचा तो परिजन उसके कमरे में पहुंचे। जहां उसका दरवाजा अंदर से बंद था। परिजन दरवाजे को तोड़ कर अंदर प्रवेश किया। जहाँ उसका शव पंखे से लटका हुआ पाया। इसके बाद परिजनों ने पुलिस को सूचित किया। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया और मामले की जांच में जुट गई है। बताया जाता है की मृतक की शादी सात वर्ष पूर्व हुई थी। तीन छोटी छोटी बच्चियां है।

गोपालगंज से मनान अहमद की रिपोर्ट 

Find Us on Facebook

Trending News