बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

एक महीने बाद पटना की व्यवस्था का जायजा लेने जाएंगे सीएम नीतीश, कर सकतें हैं बाढ़ प्रभाविता जिलों का भी दौरा

एक महीने बाद पटना की व्यवस्था का जायजा लेने जाएंगे सीएम नीतीश, कर सकतें हैं बाढ़ प्रभाविता जिलों का भी दौरा

PATNA : बिहार में कोरोना अनलॉक की मियाद आगामी 6 अगस्त को पूरी हो रही है। ऐसे में पटना में कोरोना लेकर मौजूदा हालात का जायजा लेने के लिए सीएम नीतीश कुमार आज राजधानी का निरीक्षण कर सकते हैं। बताया जा रहा है कि मुख्यमंत्री कुछ समय बाद निरीक्षण के लिए निकल सकते हैं। सीएम का दौरे का मुख्य उद्देश्य कोरोना अनलॉक में छूट को लेकर सरकार के फैसले से जोड़कर देखा जा रहा है। माना जा रहा है कि आगामी कोरोना अनलॉक में तमाम प्रतिबंधों से छूट खत्म की जा सकती है। 

बाढ़ प्रभावित जिलों का भी कर सकते हैं दौरा

वहीं यह खबर भी सामने आई है कि मुख्यमंत्री पहली बार सड़क मार्ग से बाढ़ प्रभावित जिलों का भी दौरा कर सकते हैं। बताया जा रहा है कि वह समस्तीपुर जा सकते हैं। बता दें कि अब तक बाढ़ प्रभावित जिलों का सिर्फ हवाई सर्वेक्षण करते रहे हैं। जिसको लेकर विपक्ष अक्सर सवाल उठाता रहा है कि वह प्रदेश की जनता की वास्तविक समस्या से बचने की कोशिश कर रहे हैं।



Suggested News