बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

गर्लफ्रेंड से झगड़े के बाद गंगा में लगाई थी छलांग, अब पांच दिन बाद नदी में तैरती मिली लाश

गर्लफ्रेंड से झगड़े के बाद गंगा में लगाई थी छलांग, अब पांच दिन बाद नदी में तैरती मिली लाश

BHAGALPUR : भागलपुर सुलतानगंज के अजगैबीनाथ गंगा घाट पर 5 दिन पूर्व एक प्रेमी जोड़े में किसी बात को लेकर अनबन हुआ।जिसके बाद प्रेमी ने गंगा में छलांग लगा लिया था। जिसके बाद से उसकी तलाश की जा रही थी। मंगलवार को उसका शव आज गंगा नहाने आये लोगो ने पानी पर  तैरता देख डर गए और जोर जोर से शोर मचाने लगे। जिसके बाद वहा काफी संख्या में भीड जमा हो गई। 

स्थानीय ग्रामीणों ने इसकी सुचना  पुलिस प्रशासन को दी। पुलिस मौके पर पहुच शव को अपने कब्जे में लेकर परिजनों को इसकी सूचना दी। परिजन गंगा घाट पहुच शव की पहचान किये।वही इस घटना में परिजनों का रो रो कर बुरा हाल है।फिलहाल पुलिस शव की पहचान करा आवश्यक कागजी कार्यवाही के बाद पोस्टमार्टम के लिए भागलपुर भेज दी है।


नाश्ता करने के बहाने निकला था दुकान से

परिजनों ने मरनेवाले युवक का नाम इम्तेयाज बताया है। बताया गया कि घटनावाले दिन वह घर से सुबह 10 बजे के आसपास अपने दुकान के लिए निकला था। जहां दुकान खोलने के कुछ समय बाद वह यह कहकर निकला था कि थोड़ी देर में नाश्ता करने के बाद वापस लौट आएगा। लेकिन वह वापस नहीं लौटा। पुलिस को भी इसकी सूचना दी गई थी। आज सुबह पुलिस ने शव मिलने की जानकारी दी। हालांकि इस दौरान परिजनों ने आत्हत्या की बात को लेकर चुप्पी साध ली। उनका कहना था कि नहाने के दौरान वह पानी में डूब गया था।

Suggested News