बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

अंतरजातीय विवाह के बाद मायके पहुँची युवती, विरोध में ग्रामीणों ने परिजनों के साथ की जमकर मारपीट, पांच लोग हुए जख्मी

अंतरजातीय विवाह के बाद मायके पहुँची युवती, विरोध में ग्रामीणों ने परिजनों के साथ की जमकर मारपीट, पांच लोग हुए जख्मी

CHAPRA : छपरा के मशरक थाना शेत्र के घोघिया गांव मे अन्तर जातीय विवाह करने के बाद लड़की जैसे ही अपने मायके पहुँची। गांव वालों ने उसे घर मे रखने के विरोध में परिजनों के साथ जमकर मारमीट किया। जिसमें लड़की के मां बाप सहित पांच लोग घायल हो गये। 


आनन फानन मे दोनों पक्ष के घायल लोगों को मशरक पीएसी में भर्ती कराया गया। जहाँ उनका इलाज चल रहा है। घोघीया गांव निवासी रंजन राम पिता मांचन राम, ज्ञानचन्द्र राम पिता बटोही राम, वहीं द्वितीय पक्ष के शिवकुमारी देवी पति सतन राम, पुत्री प्रतिमा देवी देवी पति जागीर खान घायल है। 

शिवकुमारी देवी ने बताया कि हमारी लड़की प्रतिमा ने पंजाब में छ: महिने पहले ही जागीर खान से शादी कर ली थी। छठ के मौके पर जैसे ही दरवाजे पर पहुंची। सभी मोहल्ले वाले घेरकर उसके साथ गाली गलौज और मारपीट करने लगे। जिसमें हमारे पति, दामाद और पुत्री सहित हम भी घायल हो गए। दोनों पक्षो ने थाने मे आवेदन दिया है। पुलिस मामले का जांच पड़ताल कर रही हैं।

छपरा से शशि सिंह की रिपोर्ट 

Suggested News