बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

BIHAR NEWS : अपहरण के बाद बदमाशों ने की युवक की हत्या, 50 लाख की मांगी थी फिरौती

BIHAR NEWS : अपहरण के बाद बदमाशों ने की युवक की हत्या, 50 लाख की मांगी थी फिरौती

NALANDA : जिले में एक युवक के अपहरण के बाद उसकी हत्या किये जाने का सनसनीखेज मामला सामने आया है। बदमाशों ने युवक की हत्या के बाद उसके शव को जलाने का भी प्रयास किया था। मिली जानकारी के मुताबिक बिहार थाना क्षेत्र के हॉस्पिटल मोड़ के मुसादपुर मोड़ निवासी बिजली विभाग की कर्मचारी उर्मिला देवी का पुत्र नीतीश कुमार 16 अक्टूबर से गायब था। जिसके बाद माँ के बयान पर थाने में मामला दर्ज किया गया था। लेकिन युवक का शव मिलने के बाद परिजनों में कोहराम मच गया है। 

मृतक की माँ उर्मिला देवी का कहना है की नीतीश अपनी माँ से टेबल लाने की बात कह कर घर से निकला था। उसने माँ से डेढ़ सौ रूपये भी लिए थे। लेकिन रात तक वह घर लौट कर नहीं आया। उसका मोबाइल भी स्विच ऑफ़ आ रहा था। बाद में उसके ही फोन से बदमाशों 50 लाख रूपये फिरौती की मांग की। 

मृतक की माँ उर्मिला देवी ने बताया की नीतीश उनका इकलौता पुत्र था। पति भुनेश्वर प्रसाद के देहांत के बाद वहीँ परिवार का भरण पोषण कर रही है। लेकिन टेबल लाने की बात कह कर नीतीश खंदक पर कैसे चल गया। इसका पता अभी तक नहीं चल पाया है। हालाँकि इस घटना में शामिल आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। 

नालंदा से राज की रिपोर्ट 


Suggested News