बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

अयोध्या में मुरेठा खोलने के बाद बिहार बीजेपी कार्यालय में सम्राट चौधरी का हुआ भव्य स्वागत, एक बार फिर सीएम नीतीश के नेतृत्व में विधानसभा चुनाव लड़ने का किया ऐलान

अयोध्या में मुरेठा खोलने के बाद बिहार बीजेपी कार्यालय में सम्राट चौधरी का हुआ भव्य स्वागत, एक बार फिर सीएम नीतीश के नेतृत्व में विधानसभा चुनाव लड़ने का किया ऐलान

PATNA: बिहार के डिप्टी सीएम और बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष सम्राट चौधरी ने अपनी प्रतिज्ञा वाला मुरेठा खोल दिया है। सम्राट चौधरी ने 3 जुलाई को अयोध्या में जाकर सरयू नदी में स्नान कर मुरेठा को खोल दिया। उसके बाद उन्होंने रामलला के चरणों में मुरेठा को समर्पित कर दिया। वहीं आज बिहार बीजेपी कार्यालय में उनका भव्य स्वागत किया गया। भाजपा प्रदेश कार्यालय में महिला मोर्चा द्वारा अभिनंदन समारोह का आयोजन किया गया।



जहां महिला कार्यकर्ताओं ने पहले सम्राट चौधरी की आरती उतारी फिर उनका स्वागत किया इस दौरान एक बार फिर सम्राट चौधरी ने बिहार विधानसभा चुनाव को सीएम नीतीश के नेतृत्व में लड़ने का ऐलान किया। वहीं इस दौरान बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष सम्राट चौधरी ने कहा कि भगवान श्रीराम के चरणों में अपना मुरैठा समर्पित किया हूं। बीजेपी बिहार के विकास के लिए संकल्पित होकर काम कर रही है।



उन्होंने कहा कि, विशेष तौर पर धन्यवाद आप लोगों ने सहयोग किया, आशीर्वाद दिया बिहार के उन्नति के लिए बिहार में डबल इंजन की सरकार को चलाना और भारत को श्रेष्ठ बनाने में बिहार की अहम भूमिका स्थापित करना है, आप सभी लोगों का सहयोग मिलता रहा, आज 75 फीसदी सीट हमलोगों ने जीता है। नीतीश कुमार के नेतृत्व में यह सरकार मजबूती से चलेगी अगले डेढ़ साल तक बिहार के विकास का काम नीतीश कुमार के नेतृत्व में होगा। 



उन्होंने कहा कि, नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश आगे बढ़ रहा है भारत के साथ बिहार को भी आगे बढ़ने पर काम हो रहा है। बिहार की जनता के अधूरे सपने को पूरा करना है। वहीं बिहार में लगातार गिर रहे पुल के मामले में सम्राट चौधरी ने कहा कि, पुल गिरने के मामले पर नीतीश कुमार खुद समीक्षा कर रहे हैं सख्त कार्रवाई का निर्देश दिया है मेंटेनेंस पॉलिसी के तहत काम करने का निर्देश दिया है। 



पुल मामले में जो पदाधिकारी दोषी होंगे उन पर कार्रवाई होगी। राजद के आरोप सम्राट ने समय से पहले पगड़ी हटा दी है जिस पर सम्राट चौधरी ने कहा हारे हुए लोग इस तरह की बात करते हैं। मैं चुनाव से पहले ही 28 जनवरी को यह बात कह दी थी पगड़ी को रामलला के चरणों में समर्पित करुंगा।  



पटना से वंदना की रिपोर्ट

Suggested News