बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

माँ बहन से झगड़ा करने के बाद युवक ने फांसी लगाकर की ख़ुदकुशी, परिजनों में मचा कोहराम

माँ बहन से झगड़ा करने के बाद युवक ने फांसी लगाकर की ख़ुदकुशी, परिजनों में मचा कोहराम

NALANDA : भागनबिगहा ओपी क्षेत्र के बाजार में एक युवक ने मां और बहन से झगड़ा के बाद फांसी लगाकर आत्महत्या कर लिया। मृतक पिंकू हलवाई का 18 वर्षीय पुत्र रोशन कुमार है। मृतक के छोटे भाई राहुल कुमार ने बताया कि रविवार को मां और बहन से किसी काम के लिए उसने 300 रूपये का मांग किया था। मां और बहन ने  रुपए देने से इंकार कर दिया। इसके बाद वह दोनों से झगड़ कर  घर से निकल कर कहीं चला गया। देर रात लौटने पर वह अपने कमरे में सोने चला गया। 


आज सुबह मां और छोटी बहन बड़ी बहन की पुत्री की शादी में चली गयी थी। घर में वह और उसका भाई था। दोपहर बाद वह अपने कमरे में चला गया और दरवाजा बंद कर पंखा से झूल कर खुदकुशी कर लिया। बेटे की खोज खबर लेने के लिए उसकी मां ने उसे कई बार फोन किया। फोन का रिस्पांस नहीं मिलने पर उसने छोटे बेटे राहुल को यह बात बतायी।  वह जब आकर देखा तो कमरे का दरवाजा बंद था , खिड़की से झांकने पर कमरे में भाई को फांसी के फंदे पर झूलता देख चीख पुकार शुरू कर दिया। जिसके बाद आसपास के लोग दौड़ कर आए और इसकी सूचना पुलिस को दी। 

मौके पर पहुंची भागनबीघा पुलिस ने कमरे का दरवाजा तोड़कर उसे इलाज के लिए बिहारशरीफ सदर अस्पताल लाया। जहां चिकित्सक ने उसे मृत घोषित कर दिया। थानाध्यक्ष ने बताया कि मृतक का भाई रुपए नहीं देने पर मां से झगड़ा की बात बता रहा है। इसी नाराजगी में शायद फांसी लगाकर आत्महत्या कर लिया। माता पिता भी घर से बाहर हैं। उनके आने के बाद पोस्टमार्टम की प्रक्रिया की जाएगी। इस घटना के बाद मृतक के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

नालंदा से राज की रिपोर्ट 

Suggested News