बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

सलमान और आमिर के बाद सुनील शेट्टी दिखाई देगें अखाड़े में

सलमान और आमिर के बाद सुनील शेट्टी दिखाई देगें अखाड़े में

कुश्ती के जबरदस्त प्रचलन के बाद  कुश्ती पर कई सारी फ़िल्में बॉलीवुड में बनाई जा चुकी हैं। आमिर खान की फ़िल्म ‘दंगल’ और सलमान खान की फ़िल्म ‘सुल्तान’ को दर्शकों ने खूब पसंद किया गया था। ऐसे में अब एक और अभिनेता कुश्ती करता हुआ अखाड़े में दिखाई देने वाला है। हम बात कर रहे हैं अभिनेता सुनील शेट्टी की। 

 

बहुत दिनों बाद सुनील शेट्टी इस तरह की फिल्कीम कर रहे हैं। सुनील शेट्टी की अपकमिंग फ़िल्म ‘पहलवान’ का ट्रेलर लॉन्च हो गया है। इस फ़िल्म में सुनील पहलवानी करते दिखाई दे रहे हैं। इसके साथ ही इस फ़िल्म के ज़रिए वह बड़े पर्दे पर काफी समय बाद वापसी कर रहे हैं। फ़िल्म में मुख्य भूमिका में सुनील शेट्टी के साथ कन्नड़ अभिनेता किच्चा सुदीप हैं। इसके साथ ही फ़िल्म में उनके किरदार का नाम ‘सरकार’ है। 

 

अभिनेता  सुनील शेट्टी की इस कमबैक फ़िल्म का फैंस को काफी समय से इंतजार है। ट्विटर से लेकर यू-ट्यूब तक लगातार इस ट्रेलर की आज चर्चा हो रही है। यू-ट्यूब पर ये ट्रेलर नंबर दो पर लगातार ट्रेंड भी कर रहा है। इस फ़िल्म में सुनील शेट्टी रेसलिंग कोच के किरदार में हैं। 

 

इस फ़िल्म में सुनील शेट्टी के लुक की काफी चर्चा हो रही है। ऐसे में उन्होंने कहा, “मुझे अपना यह लुक बहुत पसंद है। यह जनता के बीच वापस जाने और जनता के खेल के बारे में है, जो कुश्ती है।” यह फ़िल्म हिंदी, तेलुगू, तमिल, कन्नड़ और मलयालम भाषा में रिलीज़ होगी। इसके साथ ही फ़िल्म 12 सितंबर को करीब 2500 स्क्रीन्स पर उतारा जाएगा।

Suggested News