बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

सासाराम के बाद नालंदा में भी दो पक्षों में हुई भिड़ंत, बस और बाइक में लगाई आग, मौके पर पहुंचे डीएम एसपी

सासाराम के बाद नालंदा में भी दो पक्षों में हुई भिड़ंत, बस और बाइक में लगाई आग, मौके पर पहुंचे डीएम एसपी

NALANDA : सासाराम के बाद नालंदा जिले में भी शोभायात्रा के दौरान दो पक्षों के बीच जमकर भिड़ंत हो गयी है। घटना  लहेरी थाना क्षेत्र के गगन दीवान के समीप की बताई जा रही है। इस घटना में उग्र भीड़ ने बस और बाइक को आग के हवाले कर दिया। जिससे इलाके में अफरा तफरी का माहौल हो गया है। 


वहीँ इलाके में हुई मारपीट और गोलीबारी में आधा दर्जन से अधिक लोग जख्मी हो गयी है। घटना की सूचना पर मौके पर जिले के डीएम और एसपी पहुंचे गए हैं। जिसके बाद स्थित्ति नियंत्रण में बताई जा रही है। 

इस दौरान पुरे इलाके को पुलिस छावनी में तब्दील कर दिया गया है। इलाके में भारी संख्या में पुलिस बल की तैनाती की गयी है। जबकि पुलिस और प्रशासन के वरीय अधिकारी स्थिति पर नजर बनाये हुए हैं।    

नालंदा से राज की रिपोर्ट 

Suggested News