बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

दामाद की मौत के बाद पुत्री और नाती के साथ मजबूर पिता पहुंचे समधी के घर, ससुरालवालों ने पहचानने से किया इंकार, पीड़िता ने न्याय की लगायी गुहार

दामाद की मौत के बाद पुत्री और नाती के साथ मजबूर पिता पहुंचे समधी के घर, ससुरालवालों ने पहचानने से किया इंकार, पीड़िता ने न्याय की लगायी गुहार

BHAGALPUR : भागलपुर जिला अंतर्गत औद्योगिक थाना क्षेत्र स्थित जीरो माईल बजरंगबली चौक पर एक अजीबो गरीब घटना सामने आई है। मधुसुदनपुर थाना क्षेत्र के गनौरा निवासी बासुकी ठाकुर अपने पुत्री गुड़िया देवी और नाती आदित्य राज के साथ अपने समधी के घर आए थे। परंतु गुड़िया देवी की सास मीरा देवी और उसके घरवालों ने गाली गलौज कर दरवाजा बंद कर लिया और कहा कि हम तुमलोगों को नहीं पहचानते हैं। 

पीड़ित महिला के पिता ने बताया कि मेरी पुत्री की शादी 2007 में मनोज ठाकुर के साथ हुई थी। लेकीन कभी भी मेरी पुत्री खुश नहीं रही। अब मेरा नाती दसवीं में पढ़ाई कर रहा है। 

कहा की मेरे दामाद का देहांत हो चुका है। समधी जी भी दस दिन पूर्व परलोक सिधार गए। पर हमलोगों को इस बात का पता ही नही चला। जब हमलोग यहां पहुंचे तो कोई घर के अंदर दाखिल ही नहीं होने देता। 

सड़क किनारे हंगामा होता रहा पर पीड़ित महिला के ससुराल वालों ने मीडिया के सामने आने से इंकार कर दरवाजा बंद कर लिया। बहरहाल मजबूर पिता अपने पुत्री और नाती के साथ सड़क पर भटक रहे हैं। स्थानीय लोग भी किसी भी तरह की प्रतिक्रिया देने से बचते नजर आए। अब यह देखना दिलचस्प होगा कि पीड़ित महिला को न्याय मिल पाता है या नहीं।

भागलपुर से बालमुकुन्द की रिपोर्ट

Suggested News