बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

जेएनएमसीएच में महिला की मौत के बाद परिजनों का फूटा गुस्सा, जमकर किया हंगामा, डॉक्टर पर लापरवाही का लगाया आरोप

जेएनएमसीएच में महिला की मौत के बाद परिजनों का फूटा गुस्सा, जमकर किया हंगामा, डॉक्टर पर लापरवाही का लगाया आरोप

BHAGALPUR : पूर्वी बिहार के सबसे बड़े अस्पताल जवाहरलाल नेहरू मेडिकल कॉलेज अस्पताल में उस वक्त हंगामा होना शुरू हो गया। जब नाथनगर पीपरपाती निवासी गर्भवती महिला की अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हो गयी। घटना के सम्बन्ध में बताया जाता है कि गर्भवती महिला कल सुबह छह बजे जवाहरलाल नेहरू मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भर्ती हुई थी। 


बताया जा रहा है की महिला के परिजन डॉक्टरों से लगातार यह गुहार लगाते रहे कि उनके पत्नी की स्थिति गंभीर है। लेकिन डॉक्टर मनमानी करते रहे। आखिरकार  करीब बारह बजे उस महिला की मौत हो गई। इसके बाद घटना से आक्रोशित परिजनों ने जवाहर लाल नेहरू मेडिकल कॉलेज अस्पताल में जमकर हंगामा किया। मृतिका के पति ने कहा की एक सौ से ज्यादा बार डॉक्टरों को बेहतर उपचार के लिए कहा गया। लेकिन यहां के डॉक्टर सुनने को तैयार नहीं थे। उन्होंने साफ तौर पर यह कहा की डॉक्टर के दो सुई देने के तुरन्त बाद उनकी पत्नी की मौत हो गई। 

मृतिका के पति ने कहा की जब तक एसएसपी बाबूराम नहीं आएंगे। तब तक यहां से डेड बॉडी नहीं ले जाऊंगा। बहरहाल जवाहरलाल नेहरू मेडिकल कॉलेज अस्पताल में यह पहला मामला नहीं है। बल्कि ऐसा मामला कई बार हो चुका हैं फिर भी डॉक्टर सचेत नहीं हो रहे हैं। लोगों की जान जा रही है, जिससे बिहार की स्वास्थ्य व्यवस्था पर भी अब सवाल खड़ा होना शुरू हो गया। हालांकि काफी देर तक मायागंज अस्पताल में तैनात गार्ड और डॉक्टर समझा-बुझाकर परिजनों को शांत कराने में जुटे रहे।

भागलपुर से अंजनी कुमार कश्यप की रिपोर्ट 

Suggested News