तीन राज्यों में मिली हार के बाद कांग्रेस पर तेज हुआ हमला, जदयू के बाद सपा ने दिखाया आईना, कहा- 2024 में क्या रखा है, इनकी कहानी खत्म...

तीन राज्यों में मिली हार के बाद कांग्रेस पर तेज हुआ हमला, जद

DESK: पांच राज्यों में हुई विधानसभा चुनाव में बीजेपी ने तीन राज्यों में बहुमत से सरकार बनाई है। राजस्थान, मध्यप्रदेश और छत्तीसगढ़ में बीजेपी की सराकर बनेगी तो वहीं तेलंगाना में कांग्रेस अपनी सराकर बनाएगी। वहीं तीन राज्यों में मिली करारी हार के बाद कांग्रेस को अपने ही गठबंधन के नेताओं से खड़ी खोटी सूनने को मिलने लगी है। जदयू के कई नेताओं ने कांग्रस की भागीदारी पर सवाल खड़ा की  है। वहीं इसी बीच अपने बयानों से अक्सर सुर्खियों में रहने वाले समाजवादी पार्टी के सांसद शफीकुर्रहमान बर्क ने बी कांग्रेस को लेकर बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा है कि, कांग्रेस की कहानी खत्म हो जाएगी। 

सपा सांसद ने कहा कि, '2024 का चुनाव राजस्थान, मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ के चुनाव के नतीजे पर निर्भर करता है और यहां पर ही कांग्रेस नहीं जीत पाई तो इनका 2024 के चुनाव में क्या रखा है... कुछ भी नहीं... खत्म हो जाएगी कहानी। दरअसल, विधानसभा चुनाव में कांग्रेस को मिली हार के बाद सपा नेता लगातार हमलावर बने हुए हैं। सपा नेताओं का कहना है कि कांग्रेस को उनका अहंकार ले डूबा है। वहीं वो बार-बार एमपी में सपा से गठबंधन न करने और अखिलेश यादव के अपमान की बात दोहराते हुए दावा कर रहे हैं कि जैसा कांग्रेस ने उनके साथ किया था अब यूपी में सपा भी उनके साथ वैसा ही व्यवहार करेगी। हालांकि, अखिलेश यादव ने कांग्रेस का पक्ष लेते हुए कहा है कि, इंडिया एलायंस का भविष्य सुनहरा है सुंदर है. हारने वाले लोग पर लोग सवाल उठाते है.'  

बता दें कि, इसके पहले जदयू नेता और बिहार सरकार के भवन निर्माण मंत्री अशोक चौधरी ने भी कांग्रेस पर हमला बोला है। उन्होंने कहा कि तीन राज्यों में जो कांग्रेस की हार हुई है वो उनकी खुद की वजह से हुई है। कांग्रेस अपने एरोगेन्स में और ओवर कॉन्फिडेंस में चला गया। अगर कांग्रेस इंडिया गठबंधन को एक करके ये चुनाव लड़ता जिसमें नीतीश कुमार, ममता बनर्जी वगैरह मिलकर प्रचार करते तो स्थितियां बदली होतीं, लेकिन मुझे लगता है कि भविष्य में बड़े भाई की भूमिका में रहने की सोच को लेकर इन्हें साथ नहीं लिया। कांग्रेस ने सोचा होगा कि अपने बलबूते पर जीतकर हम आगे मजबूती से समझौते के लिए आएंगे।

Nsmch
NIHER

जदयू के राष्ट्रीय महासचिव के सी त्यागी ने भी बीते दिन कांग्रेस पर जमकर निशाना साधा था। उन्होंने साफ शब्दों में कहा कि कांग्रेस की ये हार है। इंडिया गठबंधन कहीं इस चुनाव में था ही नहीं। कांग्रेस ने समाजवादी नेताओं का साथ नहीं लिया इसलिए उनकी हार हुई। नीतीश कुमार, अखिलेश यादव वगैरह से उन्होंने कैंपेन नहीं कराया और इसका परिणाम भुगतना पड़ा।