बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

सरकार की नाराजगी के बाद स्कूलों की टाइमिंग में हुआ बदलाव, अब 9.30 बजे की जगह इस समय स्कूल पहुंचेंगे गुरुजी

सरकार की नाराजगी के बाद स्कूलों की टाइमिंग में हुआ बदलाव, अब 9.30 बजे की जगह इस समय स्कूल पहुंचेंगे गुरुजी

PATNA : बिहार के सरकारी स्कूलों के समय सारणी को लेकर विधान मंडल में विधायकों की नाराजगी के  बाद आखिरकार केके पाठक के शिक्षा विभाग ने बदलाव कर दिया है। अब स्कूलों से शिक्षक पुराने समय से लगभग 45 मिनट पहले ही घर जा सकेंगे। तीन दिन के बाद बीते मंगलवार देर शाम दिल्ली से लौटने के बाद एसीएस केके पाठक ने आज इसको लेकर आदेश जारी कर दिया।

जारी आदेश में यहा कहा

शिक्षा विभाग द्वारा 20 फरवरी को जारी आदेश में पढ़ाई की पहली घंटी 10:00 बजे पूर्वा० से शुरू होकर आठवीं घंटी 4:00 बजे अप. समाप्त होने का फैसला लिया गया था। जबकि पिछले साल 28 नवंबर को जारी आदेश में  शिक्षकों का विद्यालय आगमन 9:00 बजे पूर्वा. से शुरू होकर 5:00 बजे अप. तक समाप्त होती थी। 

इस संबंध में आज फिर एक आदेश जारी किया गया है। जिसमें पुराने आदेश को रद्द कर दिया गया है। अब से शिक्षकों का विद्यालय आगमन 9:45 बजे पूर्वा. से शुरू होकर 4:15 बजे अप. तक समाप्त होगी एवं अन्य कार्यों सहित पठन-पाठन का कार्य 9:45 बजे पूर्वा. से 4:15 बजे अप. तक किया जाएगा।

यह है नया समय सारिणी

अतः अब 10:00 बजे पूर्वा. से 10:30 बजे पूर्वा. तक चेतना सत्र, 10:30 बजे पूर्वा. से 11:20 बजे पूर्वा. तक पहली घंटी (हाजिरी सहित), 11:20 बजे पूर्वा. से 12:00 बजे अप. तक दूसरी घंटी, 12:00 बजे अप. से 12:40 बजे अप तक तीसरी घंटी, 12:40 बजे अप० से 1:20 बजे अप० तक चौथी घंटी, 1:20 बजे अप० से 2:00 बजे अप० तक पाचवीं घंटी (मध्यांतर / शनिवार को छुट्टी सभी के लिए), 2:00 बजे अप. से 2:40 बजे अप० तक छठी घंटी, 2:40 बजे अप. से 3:20 बजे अप. तक सातवीं घंटी, 3:20 बजे अप. से 4:00 बजे अप. तक आठवीं घंटी, 4:00 बजे अप. (विद्यार्थियों के लिए छुट्टी), 4:00 बजे अप० से 4:15 बजे अप०. तक पाठ टीका लेखन एवं अन्य कार्यों का निस्पादन, 4:15 बजे अप. विद्यालय बंद होगा।

शिक्षा विभाग द्वारा स्कूलों के टाइमिंग में बदलाव करने के फैसले से उन शिक्षकों को लाभ होगा, जिनकी पोस्टिंग दूर के ग्रामीण इलाकों में स्थित स्कूलों में है। 

Suggested News