बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

सगाई के बाद लड़के की लगी नौकरी तो परिजनों ने शादी से किया इंकार, दोनों पक्षों के बीच सड़क पर हुई जमकर नोंक-झोंक

सगाई के बाद लड़के की लगी नौकरी तो परिजनों ने शादी से किया इंकार, दोनों पक्षों के बीच सड़क पर हुई जमकर नोंक-झोंक

JEHANABAD : जहानाबाद के फिदा हुसैन रोड में उस समय अफरा तफरी का माहौल कायम हो गया। जब शादी विवाह को लेकर दो परिवार वाले बीच सड़क पर ही आपस में उलझ गए। इस दौरान दोनों परिवारों के बीच जमकर नोकझोक होने लगी। हंगामा देख इस दौरान सड़क पर लोगो की काफी भीड़ लग गयी।

 

दरअसल चंद्रवंशी नगर मोहल्ला निवासी अशोक साव ने अपने बेटे की शादी झारखंड के धनबाद में तय किया था। दोनो परिवारों के रजामंदी से 5 फरवरी को लड़का लड़की की सगाई की गई। सगाई के बाद कुछ दिनों तक दोनों परिवारो का सम्बंध काफी अच्छा रहा। लेकिन इधर हाल के दिनों में लड़का का सीटेड का रिजल्ट जारी होने के बाद लड़के के परिवार वालों ने शादी करने से इनकार कर दिया। जिसके बाद लड़की के परिजन लड़के के घर पहुंच गए और मान मनौल करने लगे। 

जिसके बाद लड़के के पिता भड़क गए और भागने लगे। जिसके बाद लड़की के परिजनों फिदा हुसैन रोड के समीप पकड़ लिया और दोनो परिवारों के बीच हाई वोल्टेज ड्रामा शुरू हो गया। इस दौरान दोनो के बीच जमकर हंगामा करते हुए नोकझोक होने लगा। तभी आसपास के लोगो ने समझा बुझाकर मामले को शांत कराया और घर मे बैठकर बातचीत कर मसला हल करने की बात कही। 

वही सड़को पर हंगामा होता देख लोगो की भारी भीड़ लग गयी। इस संबंध में लड़की के भाई ने बताया कि सगाई के बात कुछ दिनों तक सब कुछ ठीक-ठाक था। लड़का और लड़के के परिजन शादी करने के लिए तैयार है। लेकिन जैसे ही लड़के का सीटेट का रिजल्ट आय।  लड़के के पिता दहेज के लोभ में शादी का विरोध करने लगे। लड़की के परिजनों ने बताया कि रीति रिवाज के साथ मंदिर में सगाई हुई थी।  ऐसे में शादी से इनकार करने पर समाज और परिवार मे गलत संदेश जायेगा। हालांकि हंगामे के बाद लोगों के समझाने बुझाने के बाद दोनो के बीच बातचीत का मसला जारी है।

जहानाबाद से गौरव की रिपोर्ट 

Suggested News