बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

बांका में महिला के शव की शिनाख्त के बाद चर्चाओं का बाज़ार गर्म, परिजन बोले-जान से मारने की मिली थी धमकी

बांका में महिला के शव की शिनाख्त के बाद चर्चाओं का बाज़ार गर्म, परिजन बोले-जान से मारने की मिली थी धमकी

BANKA : बांका के अमरपुर थाना क्षेत्र के संग्रामपुर यादव टोला के समीप मिले अज्ञात शव की पहचान के  बाद तरह तरह  की चर्चा हो रही है। मृतका की ननद मुंगेर जिले के सफियाबाद की अनीता देवी ने शव की पहचान करने के बाद बताया कि उनके भाई विकास यादव धरहरा थाना क्षेत्र के बड़ी सरोवर गांव के रहने वाले हैं। 

विकास की पहली शादी करीब 15 वर्ष पूर्व पाटम गांव में हुई थी। जिसमें उन्हें तीन पुत्री हुई। इनमें से दो पुत्री  की शादी हो चुकी है तथा एक पुत्री अविवाहित है। उन्होंने  मृतक बबली देवी से करीब आठ वर्ष पूर्व प्रेम विवाह किया था। जिसमें एक पुत्र कृष्ण कुमार (7) है जो अपने बड़े चाचा अरविंद यादव के साथ गांव में ही रहता है। उसके बड़े चाचा दिव्यांग हैं तथा  घर में रहकर राजमिस्त्री का काम करते हैं।

उन्होंने बताया कि वर्ष 2004 में दो लोगों की हत्या के मामले में पिछले चार-पांच वर्षों से विकास यादव जेल में बंद है। उसके जेल जाने के बाद बबली देवी अपने बहन बहनोई के पास भागलपुर में रहने लगी। मृतका की ननद ने बताया कि जिस हत्याकांड में उनका भाई जेल में बंद है उसके परिजनों ने करीब एक पखवाड़ा पूर्व फोन पर धमकी दी थी कि पूरे परिवार को जान से मार देंगे। 

सूत्रों ने बताया कि मृतका जेल में बंद अपने पति से मिलने एक ई रिक्शा से जाती थी, उक्त ई रिक्शा  चालक भी संदेह के घेरे में है। फिलहाल पुलिस सभी बिंदुओं पर गहन छानबीन कर रही है। थानाध्यक्ष पंकज कुमार झा ने कहा कि शव के शिनाख्त होने के बाद कांड का अनुसंधान किया जा रहा है। जल्द ही इस हत्याकांड में शामिल आरोपियों की पहचान कर उन्हें गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

बांका से चंद्रशेखर कुमार भगत की रिपोर्ट

Suggested News