शादी तय होने के बाद युवक अपनी मंगेतर से मुलाकात करने के लिए जाने लगा ससुराल, परेशान युवती के परिजनों ने लेना पड़ा बड़ा फैसला

NAWADA  : शादी तय होने के बाद आज नए जोड़ों में आपस में फोन पर बातचीत करना सामान्य बात है। कभी कभी मिलना जुलना भी होता है। नवादा जिले प्रखंड क्षेत्र के कुंजैला गांव में ऐसा ही एक अजीब वाकया देखने को मिला। यहां शादी से पहले ससुराल आए युवक की ग्रामीणों ने देवी मंदिर में शादी करा दी। इस मौके पर बड़ी संख्या में ग्रामीण महिला-पुरुष ने वर-वधू को आशीर्वाद भी दिया। 

बताया जाता है कि कुंजैला गांव निवासी और पेशे से मकान पेंटर सिद्धेश्वर प्रसाद की पुत्री आरती कुमारी की शादी हिसुआ थाना क्षेत्र के मनमा गांव निवासी सुनील प्रसाद के पुत्र कुंदन कुमार से तय हुआ था। शादी एक मार्च को होनी थी। परंतु इसी बीच लड़का बराबर ससुराल अपनी होने वाली पत्नी से मिलने चला आता था। यह बात लड़की के परिजन को नागवार गुजर रही थी। आदत से लाचार युवक होने वाली पत्नी से मिलने चला आया। तब लड़की के पिता ने लड़के के पिता और उसके अन्य संबंधियों को बुलाया और गांव वालों के सहयोग से गांव के देवी मंदिर परिसर में दोनो की शादी करा दी गई। 

इस मौके पर उपस्थित बड़ी संख्या में ग्रामीण महिला- पुरूष ने वर वधु को आशीर्वाद दिया। इस शादी की आसपास के इलाके में खूब चर्चा हो रही है। वही बताया जाता है कि दोनों के माता-पिता इस शादी समारोह में शामिल हुए और सभी लोगों ने मिलकर दोनों की विवाह संपन्न करा दिए जिसके बाद लड़की अपने ससुराल चली गई।

Nsmch
NIHER

 गांव के लोगों ने कहा कि अक्सर युवक शादी लगने के बाद लड़की से मुलाकात करने के लिए गांव चला आता था। अंत में आकर गांव के लोगों ने युवक को मंदिर में ही विवाह संपन्न करा गया। वही लड़की और लड़का ने कहा कि हम लोग काफी खुश हैं हम लोग चाह रहे थे तो काफी दिन शादी का बीत रहा है। मिलने आते थे शादी आज होता या कल होता शादी तो होना ही था अब हो गया तो हम लोग अपने साथ जा रहे हैं।